{"_id":"68bdf4ae522cbc4dec045a3f","slug":"truck-driver-assaulted-constable-and-home-guard-and-tried-to-drive-over-them-lucknow-news-c-13-lko1070-1373091-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक चालक ने सिपाही व होमगार्ड से की मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक चालक ने सिपाही व होमगार्ड से की मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास
Mon, 08 Sep 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार और होमगार्ड रामलखन से शनिवार देर रात ट्रक चालक रायबरेली भदोखर निवासी सर्वेश कुमार साहू ने मारपीट की और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिपाही अमित कुमार के अनुसार वह पालीगन-150 पर तैनात हैं। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे वह होमगार्ड रामलखन के साथ गश्त पर थे। किसान पथ रायबरेली कट के नीचे खड़े ट्रक को सड़क से हटाने के लिए कहने पर आरोपी चालक भड़क उठा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि ट्रक चालक ने दोनों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। किसी तरह दोनों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर मोहनलालगंज थाने से फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी सर्वेश को पकड़ कर थाने ले गई।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही अमित कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक सर्वेश ट्रक के कोई पेपर नहीं दिखा सका तो उसके ट्रक को भी सीज कर दिया गया। घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था।