{"_id":"64f39af9a7870c12380e8174","slug":"truck-driver-accuses-itaunja-police-no-attempt-to-murder-section-imposed-lucknow-news-c-13-lko1018-399725-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक चालक ने इटौंजा पुलिस को लगाया आरोप, हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक चालक ने इटौंजा पुलिस को लगाया आरोप, हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगाई
Sun, 03 Sep 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रोडरेज का शिकार हुए मुजफ्फरनगर के ट्रक चालक सोनू पाल ने इटौंजा पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि पुलिस ने आरोपी जिला कृषि अधिकारी वीर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस नहीं दर्ज किया। उसने गोरखपुर जानकर सीएम योगी से मिलने की बात कही है।
ट्रक चालक शुक्रवार को मुजफ्फरनगर अपने घर चला गया। वहीं इलाज करा रहा है। जिला कृषि अधिकारी मूलरूप से हमीरपुर का रहने वाला है।
सोनू पाल ने बताया कि बुधवार दोपहर वह इटौंजा से कुर्सी रोड की तरफ जा रहा था। सामने से एसयूवी सवार जिला कृषि अधिकारी गोमतीनगर निवासी वीर सिंह आ गए।
उसने उनको एसयूवी पहले निकालने के लिए डिपर भी दिया, पर वीर सिंह ने गाड़ी नहीं रोकी। सिंगल रोड होने से ट्रक व एसयूवी आमने-सामने फंस गईं।
महज इस बात पर कृषि अधिकारी भड़क उठा और कार से लकड़ी का रूल हाथ में लेकर ट्रक पर चढ़ गया। हमले में चालक की बायीं आंख पर गंभीर चोट लगी। आरोप है कि उसको फोन पर कुछ लोगों ने मामले में पैरवी न करने की धमकी दी है।
डॉक्टरों ने आंख की स्थिति बताई गंभीर, अकेला कमाऊ सदस्य है सोनू
सोनू ने बताया कि वह शुक्रवार को मुजफ्फरनगर अपने घर आ गया और डॉक्टरों को अपनी आंख दिखाई। डॉक्टरों ने चोट को गंभीर बताया है। पीड़ित का कहना है कि परिवार में पत्नी नीशू, तीन बेटियां और दो बहनें हैं। वह परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य है। उसको डर सता रहा है कि अगर उसकी आंख खराब हो गई तो परिवार का खर्च कैसे चलेगा।