फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Truck collides with parked truck, driver trapped in cabin for three hours dies

Lucknow News: खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, केबिन में तीन घंटे फंसे रहे चालक की मौत

Wed, 05 Feb 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 05 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with parked truck, driver trapped in cabin for three hours dies
खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, केबिन में तीन घंटे फंसे रहे चालक की मौत
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि पीछे वाले ट्रक का चालक कानपुर के बिधूना निवासी सल्लू (30) केबिन में करीब तीन घंटे फंसा रहा। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा तड़के करीब 4:30 बजे बंथरा के बनी में सई नदी पुल के पास लखनऊ-उन्नाव सीमा स्थित कानपुर जाने वाली पटरी पर हुआ। पीछे वाले ट्रक की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सल्लू फंस गए। स्टेयरिंग और कांच के टुकड़े उनके शरीर के अंदर घुस गए। बंथरा पुलिस ने उनको निकालने का प्रयास किया, पर नाकाम रही। खबर पाकर रेस्क्यू के लिए दमकल की टीम पहुंची।
विज्ञापन

सरोजनीनगर एफएसओ सुमित प्रताप सिंह और उनकी पूरी टीम ने हाइड्रा मंगाकर दोनों ट्रक खिंचवाकर अलग किए। कटर से केबिन काटा गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सल्लू को निकाला जा सका। पुलिस उनको सीएचसी लेकर पहुंची, वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की खबर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed