{"_id":"69163be580895ef6c1043c0e","slug":"troubled-by-the-harassment-of-a-woman-the-young-man-committed-suicide-lucknow-news-c-13-knp1050-1469685-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की थी खुदकुशी
Fri, 14 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के चुन्नूखेड़ा आश्रयहीन कॉलोनी निवासी शिवम निगम (31) ने मोहल्ले में रहने वाली सोनिया की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी। सोनिया ने शिवम के अश्लील वीडियो बना लिए थे। यह आरोप शिवम की पत्नी नेहा ने लगाया है। नेहा की तहरीर पर सोनिया के खिलाफ बुधवार को पारा थाने में केस दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि शिवम इवेंट कंपनी में काम करते थे। 18 सितंबर की शाम उन्होंने घर में फंदा लगा लिया था। उस वक्त शिवम के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। कुछ दिनों के बाद शिवम की पत्नी नेहा को पता चला कि पति के मोहल्ले में रहने वाली सोनिया से अवैध संबंध थे। सोनिया ने शिवम को जाल में फंसाकर उनके कुछ अश्लील वीडियो बना लिए थे। वीडियो के बल पर सोनिया शिवम को ब्लैकमेल कर रही थी। सोनिया से परेशान शिवम ने उससे दूरी बना ली थी। इस पर सोनिया ने शिवम के कुछ अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिए थे। जानकारी होने पर नेहा सोनिया के घर शिकायत लेकर पहुंचीं। आरोप है कि सोनिया ने उन्हें धमकाया। नेहा ने इस मामले में पारा पुलिस से शिकायत की। कुछ वायरल वीडियो भी पुलिस को मुहैया कराए।
शिकायत व वीडियो के आधार पर पारा पुलिस ने सोनिया के खिलाफ शिवम को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवम के मोबाइल फोन का कब्जे में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। सोनिया का पति ई रिक्शा चलाता है। शिवम के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे विराट व विनायक हैं।