{"_id":"688690f2fb7c962f32085256","slug":"troubled-by-land-occupation-a-young-man-committed-suicide-lucknow-news-c-13-knp1002-1312607-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन पर कब्जे से परेशान युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन पर कब्जे से परेशान युवक ने की आत्महत्या
Mon, 28 Jul 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अभय की फाइल फोटो।
लखनऊ। जमीन पर कब्जे से परेशान बीबीडी इलाके के बाजूपुर गांव निवासी अभय (25) ने रविवार दोपहर खेत में वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में उन्होंने बीकेटी के रहने वाले दो लोगों पर जमीन कब्जा करने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि मूलरूप से बीकेटी निवासी अभय पत्नी व बच्चों के साथ बाजूपुर गांव में जीजा के घर रहते थे। रविवार दोपहर उन्होंने गांव में ही एक खेत में लगे पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर ग्रामीण और अभय के परिजन जमा हो गए। अभय का शव देखते ही पत्नी, बच्चे, बहन व बहनोई सन्न रह गए। मौके पर बीबीडी पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
रुपये मांगने पर धमकाते थे आरोपी
आत्महत्या से पहले अभय ने 1.18 मिनट का वीडियो भी बनाया था। इसमें आरोप है कि जब वह नाबालिग थे तो गांव के दो लोगों ने मकान बनवाने के नाम पर धोखे से उनकी जमीन अपने नाम करवा ली थी। आरोपी न तो उनको जमीन वापस कर रहे थे और न ही उसके रुपये दे रहे थे। वीडियो में अभय ने कहा कि रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें धमकाते थे। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि वीडियो मिला है, जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।