{"_id":"69c4498bc74ea388420dbe66","slug":"troubled-by-family-feud-labourer-commits-suicide-lucknow-news-c-13-lko1096-1660438-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पारिवारिक कलह से परेशान श्रमिक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पारिवारिक कलह से परेशान श्रमिक ने की आत्महत्या
Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बिजनौर कस्बे में श्रमिक विनोद रैदास (34) ने मंगलवार शाम फंदा लगा लिया। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह को मुख्य वजह बताया गया है।
विनोद मूल रूप से लखीमपुर खीरी के मल्ल बेहड़ के निवासी थे। वह पिछले तीन माह से बिजनौर के सरवननगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पास में रह रहे चाचा अंबर ने बताया कि विनोद की पहली पत्नी तीन वर्ष पहले उसे और दो बेटों को छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी थी। डेढ़ वर्ष पहले विनोद ने लखीमपुर खीरी की प्रीति से दूसरी शादी की थी, जिससे उसका एक बेटा है। होली से एक दिन पहले शराब पीने को लेकर विनोद और प्रीति के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद प्रीति बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
इसके बाद से विनोद काफी परेशान रहने लगा था। वह तीन दिन से लगातार शराब पी रहा था। मंगलवार देर शाम वह उसे खाने के लिए बुलाने गए। दरवाजा भिड़ा हुआ था। वह धक्का देकर अंदर पहुंचे तो विनोद का शव कुंडे से मफलर के सहारे लटका देखा। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।