सूदखोरों से परेशान कारोबारी परिवार ने खाया जहर, दंपती की मौत व बेटे की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोसाईंगंज के मांढरमऊ में बैंक के कर्ज और सूदखोरों से परेशान रमेश कुमार वर्मा (52) ने पत्नी सावित्री (48) व बेटे विकास (24) संग बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दंपती की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक, मूलरूप से कपेरा मदारपुर निवासी रमेश कुमार वर्मा छह साल से परिवार संग मांढर मऊ कला में रह रहे थे। रमेश की प्लाईवुड की दुकान है। उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
बुधवार रात करीब 11.40 बजे विकास ने जीजा बढ़ेरा गांव निवासी कमलाकांत को कॉल कर जहर खाने की सूचना दी। कमलाकांत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर तीनों को गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने रमेश व सावित्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास की हालत नाजुक बनी हुई है।
आए दिन होती थी बदसलूकी
30 लाख का बैंक लोन, रिश्तेदारों से उधारी
परिवारीजनों के मुताबिक, रमेश ने दो बैंकों से करीब 30 लाख रुपये लोन लिया। परिचितों व रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर पास में मकान बनवा लिया था। दो साल के अंदर दो बेटियों की शादी की। इस बीच कारोबार टूटने लगा और हाल ही में उन्होंने कर्ज लेकर गोसाईंगंज के गुमटी नंबर-2 में एक जमीन भी खरीदी। इसके लिए एडवांस रकम भी दे दी थी। करीब सालभर से सावित्री की बीमारी पर भी पैसा खर्च हो रहा था। इसके चलते रमेश अवसादग्रस्त हो गए और यह कदम उठाया।
परिवारीजनों ने बताया कि रमेश की दुकान कुछ दिनों से बंद थी और सूदखोर आए दिन उनके साथ बदसलूकी करते थे। हालांकि कौन सूदखोर परेशान कर रहा है। इसके बारे में परिवारीजन कुछ नहीं बता सके।