फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubled by baldness, young man commits suicide

Lucknow News: गंजेपन से परेशान युवक ने दी जान

Sat, 06 Dec 2025 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Troubled by baldness, young man commits suicide
लखनऊ। गंजेपन से परेशान काकोरी के कायस्थान निवासी ललित कश्यप (28) ने गोमती में कूदकर जान दे दी। पांच दिन से लापता ललित का शव शुक्रवार दोपहर घैला पुल के पास नदी में उतराता मिला। फरवरी में उनकी शादी थी।
विज्ञापन

भाई शिवा ने बताया कि ललित सब्जी बेचते थे। सोमवार सुबह वह नाश्ता करने के बाद घर से बिना कुछ बताए कहीं चले गए। कई घंटे तक वह नहीं लौटे तो परिजनों ने कॉल लगाया तो फोन उनके कमरे में मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने ललित को तलाशना शुरू किया, पर कुछ पता नहीं चला तो काकोरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर दो बजे शिवा को पता चला कि ठाकुरगंज में घैला पुल के पास एक शव मिला है। परिजन पहुंचे और शव की पहचान ललित के रूप में की। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंजेपन को लेकर तनाव में थे

शिवा ने बताया कि ललित की नौ फरवरी को मलिहाबाद की युवती से शादी थी। मई में सगाई हुई थी। ललित कम बाल होने से तनाव में रहते थे। पिछले महीने ऑनलाइन विज्ञापन देखकर एक लोशन भी मंगाया था। शिवा का कहना था कि लोशन लगाने के बाद से ललित के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ गया। उन्होंने घरवालों से कई बार उलझन होने की शिकायत भी की। परिजन इसे आत्महत्या की वजह बता रहे हैं। ललित के परिवार में पिता हरिशंकर, मां शिवकुमार, तीन भाई व दो बहनें हैं। ललित परिवार में सबसे छोटे थे।






वर्जन

शादी दिल व पारिवारिक रिश्तों की मजबूत डोर है। बाल व अन्य सुंदरता को देखकर रिश्ते नहीं जुड़ते हैं। व्यक्तित्व को निखारने की जरूरत है। जिंदगी को खुशहाल बनाएं। हमेशा पॉजिटिव सोचें और खुश रहें।

डॉ. देवाशीष शुक्ल, मनोचिकित्सक, बलरामपुर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed