फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trophy inaugration of UP t20 league in Lucknow.

यूपी टी-20 लीग : ट्रॉफी और टीम जर्सी के अनावरण के बीच संपन्न हुई खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया

Sun, 20 Aug 2023 09:28 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Aug 2023 09:28 PM IST
सार

आयरलैंड गई भारतीय टीम के सदस्य यूपी के खब्बू बल्लेबाज रिंकू सिंह को मेरठ अपनी टीम में शामिल करने में सफल रहे, जबकि अनुभवी भुवनेश्वर कुमार नोएडा की झोली में गए। इसके अलावा दिल्ली से आए टी-20 के विशेषज्ञ बल्लेबाज नितिश राणा यूपी टी-20 लीग में नोएडा के लिए खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
Trophy inaugration of UP t20 league in Lucknow.
t20 league - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश की पहली टी-20 लीग के माध्यम से क्रिकेट को संवारने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। इस कड़ी में रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित समारोह में ट्रॉफी, भाग लेने वाली टीमों की जर्सी के अनावरण के साथ खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। 30 अगस्त से 16 सितंबर तक चलने वाली लीग के दौरान गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपर स्टार्स, काशी रुद्रांश, लखनऊ फॉल्कन, मेरठ मावरिक्स और नोएडा सुपरकिंग्स की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य राजीव शुक्ला ने सभी प्रतिभागी टीमों को लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट टैलेंट की कोई कमी नहीं है। यूपी टी-20 लीग के माध्यम से उन्हें एक मंच दिया जाएगा, जिससे वे अपनी क्षमता को साबित करके भविष्य की संभावनाएं बन सके। यूपीसीए लंबे समय से इस लीग को आयोजित करने की योजना बना रही थी, जिसे अमली जामा पहना दिया गया है। इस लीग के माध्यम से यूपी का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट भविष्य बेहतर होगा। अगर इस लीग के आयोजन में सफलता मिलती है तो हम महिला क्रिकेट लीग भी जल्द ही आयोजित करवाएंगे। मौके पर यूपीसीए के डायरेक्टर और यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन आईपीएस डीएस चौहान ने लीग के फार्मेट की जानकारी दी।
विज्ञापन


रिंकू मेरठ के हुए तो भुवनेश्वर नोएडा के
आयरलैंड गई भारतीय टीम के सदस्य यूपी के खब्बू बल्लेबाज रिंकू सिंह को मेरठ अपनी टीम में शामिल करने में सफल रहे, जबकि अनुभवी भुवनेश्वर कुमार नोएडा की झोली में गए। इसके अलावा दिल्ली से आए टी-20 के विशेषज्ञ बल्लेबाज नितिश राणा यूपी टी-20 लीग में नोएडा के लिए खेलते दिखेंगे। लीग में शामिल लखनऊ के अक्शदीप नाथ कानपुर टीम में चयनित किए गए हैं, जबकि लखनऊ की झोली में प्रियम गर्ग और यश दयाल आए। ने कहा कि लीग को बेहतर बनाने के लिए हमने 12 मर्की प्लेयर (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- कीमत दस लाख रुपए) की लिस्ट तैयार की है। इसके अलावा ए ग्रेड में 18 क्रिकेटर (पांच लाख प्रति खिलाड़ी), बी ग्रेड में 25 क्रिकेटर (तीन लाख प्रति खिलाड़ी) और सी ग्रेड में 65 क्रिकेटर (डेढ़ लाख प्रति खिलाड़ी) की सूची तैयार की गई है। कुल 120 खिलाड़ियों को लीग का हिस्सा बनने वाले छह फ्रेंचाइजी टीमों में बांटा गया। प्रत्येक टीम में ड्राफ्ट के जरिए दो मार्की प्लेयर, तीन ए ग्रेड के खिलाड़ी, चार बी ग्रेड के खिलाड़ी और बाकी 11 सी ग्रेड के खिलाड़ी शामिल किए गए है। टीमों की क्रमवार सूची इस प्रकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता रजनीकांत, रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी, हनुमानगढ़ी के किए दर्शन

ये भी पढ़ें - कुछ इस तरह सामने से दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर, ट्रस्ट ने शेयर की फ्रंट लुक की तस्वीर


लखनऊ फॉल्कन- प्रियम गर्ग, यश दयाल (मार्की प्लेयर), अनंजय सूर्यवंशी, कार्तिकेय जायसवाल, हर्ष त्यागी, आराध्य यादव, कृतज्ञ सिंह, जीशान अंसारी, नदीम, शौर्य सिंह, विशाल गौर, मुकेश कुमार, सावन सिंह, विनीत दुबे, मो. अमान, सत्यप्रकाश, सुधांशु सोनकर, प्रदीप यादव, विक्रांत चौधरी, शुभांग राज।

कानपुर सुपर स्टार्स- अक्शदीप नाथ, अंकित राजपूत (मार्की प्लेयर), समीर रिजवी, आकिब खान, जसमेर धनकर, अंश यादव, आदर्श सिंह, राहुल राजपाल, शानू सैनी, प्रशांत चौधरी, विनीत पंवार, प्रांजल सैनी, कुशाग्र शर्मा, विवेक, अजय कुमार, ऋषभ राजपूत, शिवम सारावत, कार्तिकेय यादव, विशाल पांडेय, शुभ खन्ना।

मेरठ मावरिक्स- रिंकू सिंह, कार्तिक त्यागी (मार्की प्लेयर), दिव्यांश जोशी, माधव कौशिक, कुनाल यादव, स्वास्तिक चिकारा, पुरनांक त्यागी, शोएब सिद्दीकी, वैभव चौधरी, उवेश अहमद, रितुराज शर्मा, आकाश सैन, योगेंद्र धूलिया, अभिनव तिवारी, पार्थ जैन, जमशेद आलम, रोहित राजपाल, राजीव चतुर्वेदी, कुलदीप कुमार, युवराज यादव।


गोरखपुर लायंस- ध्रुव चंद्र जुरैल, मोहसिन खान (मार्की प्लेयर), समीर चौधरी, शिवम शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्थ यादव, यशवर्धन सिंह, विजय कुमार, करन चौधरी, अंकित चौधरी, सुनील कुमार, ऋषभ बंसल, दिव्यांश चतुुर्वेदी, कार्तिकेय सिंह, अंशुमान पांडेय, अंकित राठी, रिशव राय, विवेक कुमार, पुनीत गुप्ता।

नोएडा सुपर किंग्स- नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार (मार्की प्लेयर), सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अलमास शौकत, प्रशांत वीर, आदित्य शर्मा, नमन तिवारी, कुनाल त्यागी, अर्जुन भारद्वाज, किशन, शिवन महारोत्रा, शांतनु, ओशो मोहन, चैतन्य पराशर, मो. जावेद, मनीष सोलंकी, रोहित द्विवेदी, निलोपलेंद्र प्रताप, तरुण।

काशी रुद्रांश- करन शर्मा, शिवम मावी (मार्की प्लेयर), प्रिंस यादव, शिवा सिंह, अटल बिहारी राय, बॉबी यादव, अक्षय दुबे, अर्नव बालियान, अंकुर मलिक, कीर्तिवर्धन उपाध्याय, सिद्धार्थ चौधरी, दीपांशु यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, रजत, कामिल खान, अभिषेक यादव, सचिवन सिंह बिसेन, मिर्जा शाहबाज, अजय सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed