फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   triple talaak case in lucknow

पति बढ़ा रहा था दूसरी महिला से नजदीकी, पत्नी ने किया विरोध तो तीन तलाक बोल घर से निकाला

Tue, 01 Mar 2022 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
triple talaak case in lucknow
लखनऊ। परिवार की ही एक महिला से पति की नजदीकी का विरोध करना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। पति ने जमकर पिटाई करने के बाद तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। मायके वालाें के बातचीत करने पर पति ने दहेज में दो लाख कैश मिलने पर ही घर में रखने की शर्त रख दी। मामले की शिकायत पर जांच में मामला सही पाए जाने पर सोमवार को पुलिस ने पति, जेठ व सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

नगराम के बहरौली निवासी नसीर अहमद की बेटी इशरत जहां ने 14 जनवरी को मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि दो वर्ष पहले उसका निकाह मोहनलालगंज के जैतीखेड़ा निवासी मोहम्मद रईस से हुआ था। मगर पति उससे बातचीत नहीं करते थे। इशरत का आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि पति की परिवार की ही एक महिला से नजदीकी है। उसने सास-ससुर व जेठ को बताया तो सभी ने चुप रहने की हिदायत दी। विरोध पर कुछ दिनों पहले पति, सास-ससुर, जेठ व अन्य लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इशरत के मुताबिक मायके वालों ने ससुराल वालों से बातचीत की। इस पर उन्होंने दहेज में दो लाख कैश देने पर ही उसे घर में रखने को कहा।
विज्ञापन

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि हलका दरोगा से मामले की जांच कराने पर आरोप सही पाए गए। इस पर इशरत जहां की तहरीर पर पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed