फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tricolor waved in Baravafat procession

Lucknow News: बारावफात के जुलूस में लहराया तिरंगा

Mon, 16 Sep 2024 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Sep 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Tricolor waved in Baravafat procession
निगोहां। ईद मीलादुन्नबी पर सोमवार को निकले जुलूस में तिरंगा शान से लहराया। जुलूस में मुसलमानों के साथ बड़ी संख्या में हिंदुओं ने शामिल होकर एकता का संदेश दिया। जुलूस गांव से निकलकर नगराम मोड़, निगोहां कस्बा,भगवानपुर मोड़ से होते हुए निगोहां गांव में आकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर मौलाना खतिबुल कादरी सिमनानी, मौलाना कलीम रजा, हाफिज अब्दुल रहमान, मौलाना आरिफ खान, मीरखनगर के हाफिज कलीम ने सीरते मुस्तफा पर रोशनी डाली। जुलूस के रास्ते में मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदुओं ने भी मिठइयां बांटी और शबीलों का आयोजन किया। इस मौके पर निगोहां ग्राम प्रधान अभय दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, भाजपा नेता संजीव शुक्ला, भगवानपुर के पूर्व प्रधान अंकुर मिश्रा, समाजसेवी विकास सिंह, आनंद तिवारी और राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। पाक पंजतन कमेटी के अध्यक्ष लल्लू खान ने बताया कि निगोहां का बारावफात का जुलूस एकता की मिसाल है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed