फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tribute to CV Raman on Science Day

Lucknow News: विज्ञान दिवस पर सीवी रमन को किया नमन

Sat, 01 Mar 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tribute to CV Raman on Science Day

विज्ञापन




लखनऊ। सर सीवी रमन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अनुसंधान संस्थानों, विवि और कॉलेजों में कार्यक्रम, व्याख्यान और प्रतियोगिताएं हुईं। नेशनल पीजी कॉलेज के गणित विभाग की दो प्रयोगशालाओं का प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। एकेटीयू के इनोवेशन हब और बायोटेक पार्क के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह की मौजूदगी में गतिविधियां हुईं। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि केएमसी भाषा विवि की डॉ. शालिनी त्रिपाठी व डॉ. नीरज शुक्ला और बायोटेक पार्क के डॉ. एससी शुक्ला की मौजूदगी में दोनों संस्थानों के बीच एमओयू हुआ।



लविवि के भौतिक विज्ञान विभाग ने क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी वर्ष घोषित करने के तहत आधुनिक विज्ञान और नवाचार पर क्वांटम यांत्रिकी के प्रभाव विषय पर व्याख्यान रखा। साथ ही क्विज, विज्ञान प्रदर्शनी और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। लविवि में नवीन परिसर स्थित फार्मेसी संस्थान में अल्जाइमर्स रोग के उपचार के लिए नई दवाओं की खोज विषय पर व्याख्यान हुआ।
विज्ञापन


छात्राओं ने किया कविता पाठ

नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 21 छात्राओं ने कविताएं पेश कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed