फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tribute paid to the martyrdom of Guru Arjan Dev with Shabad Kirtan

Lucknow News: शबद कीर्तन से गुरु अर्जन देव की शहादत को किया नमन

Sat, 31 May 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrdom of Guru Arjan Dev with Shabad Kirtan
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा यहियागंज में शुक्रवार को सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इस दौरान छबील के साथ गुरु का लंगर भी वितरित किया गया। गुरुद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सुबह पांच बजे से सुखमनी साहिब का पाठ शुरू हुआ।
विज्ञापन


करीब 6:30 बजे 40 दिन से चल रहे सुखमनी साहिब जी के लड़ी वार पाठों की समाप्ति हुई। इसके बाद दिनभर लुधियाना, अमृतसर व अन्य जगहों से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। लुधियाना से आए भाई पवनदीप सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु का बखान किया। लस्सी की छबील लगाई गई। साथ ही श्रद्धालुओं में गुरु का लंगर वितरित किया गया।
विज्ञापन


गुरु अर्जन देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने कहा कि जहांगीर ने सन 1606 में गुरु अर्जन देव जी को यासा के नियम के तहत शहीद करने का फरमान जारी किया था। यासा में शहीद के खून की बूंद जमीन पर नहीं गिरती है। गुरुजी को गर्म तवे पर बैठाकर शहीद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed