फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tribute paid to Atiq ahmad-Ashraf in UP Assembly

विधानसभा सत्र: एक दूसरे पर निजी हमलों के नाम रहा सदन का पहला दिन, अतीक-अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 07 Aug 2023 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Aug 2023 10:56 PM IST
सार

 विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को पूर्व विधायक माफिया अतीक अहमद और उनके भाई खालिद आजमी उर्फ अशरफ सहित दिवंगत 12 पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
Tribute paid to Atiq ahmad-Ashraf in UP Assembly
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा सत्र  का पहला दिन एक-दूसरे पर किए गए निजी हमलों के नाम भी रहा। सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूजे पर जवाबी हमले किए। सदन में अतीक और अशरफ सहित 12 पूर्व विधायकों को दी गई श्रद्धांजलि दी गई। वहीं चार विधायकों का जन्मदिन भी मनाया गया। 

विज्ञापन


विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सकती सपा : केशव

विधान परिषद में नेता सदन और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल सपा सदन में मुद्दाविहीन नजर आ रही है। सपा ने समाप्तवादी पार्टी बनना तय कर लिया है। सपाई सत्ता में तो नहीं आ सकते, विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा सकते। ब्यूरो
विज्ञापन


मणिपुर की बेटियों के सम्मान को सीमाओं में बांधना उचित नहीं : मोना

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि मणिपुर की बेटियों के अस्तित्व के सम्मान को प्रदेश की सीमाओं तक बांधना उचित नहीं है। इस घटना से केवल मणिपुर की दो बेटियों का अपमान नहीं हुआ है, बल्कि देश की हर बेटी के सम्मान का हनन हुआ है। सदन में घटना पर निंदा प्रस्ताव पास होता तो उसका अपना अलग महत्व होता। सदन में संपूर्ण विपक्ष की यह भी मांग थी कि मणिपुर में घटित हुई घटना की वास्तविकता की जांच करने एवं वहां की सही जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा का एक प्रतिनिधि मंडल मणिपुर भेजा जाए। सदन में निंदा प्रस्ताव का बार-बार अनुरोध किया गया। इसके बाद भी बोलने का अवसर नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक और अशरफ सहित 12 पूर्व विधायकों को दी गई श्रद्धांजलि

 विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को पूर्व विधायक माफिया अतीक अहमद और उनके भाई खालिद आजमी उर्फ अशरफ सहित दिवंगत 12 पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में गोरखपुर के चिल्लूपार के पूर्व विधायक हरिशंकर तिवारी, बदायूं के दातागंज से विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह, आगरा छावनी के पूर्व विधायक हरद्वार दुबे, पूर्व विधायक अबरार अहमद, बिजनौर के धामपुर से पूर्व विधायक सत्तार अहमद अंसारी, सिद्धार्थनगर की खैसरा सीट से पूर्व विधायक अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मुजफ्फरनगर के चरथावल से पूर्व विधायक रणधीर सिंह, ललितपुर के महरौनी से पूर्व विधायक सुजान सिंह बुंदेला, सरोजनी नगर लखनऊ के पूर्व विधायक शारदा प्रसाद शुक्ल और देवरिया के बरज से पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई। सदन की ओर से शोक प्रस्ताव पारित करते हुए मौन भी रखा गया।

चार विधायकों का जन्मदिन मनाया

विधानसभा में गोरखपुर की सहजनवा सीट से विधायक प्रदीप शुक्ला, आजमगढ़ के गोलापुर से विधायक नफीस अहमद, बलरामपुर की उतरौला सीट से विधायक राम प्रताप वर्मा और लखीमपुर खीरी की श्रीनगर सीट से विधायक मंजू त्यागी का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें सदन की ओर से शुभकामनाएं दी गई।

अखिलेश यादव को लेकर विवादित टिप्पणी

गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी असलियत से भटक रहे हैं। वह अपने पैतृक धंधे को ही भूल रहे हैं। चूंकि अखिलेश मंत्री के घर में पैदा हुए, मुख्यमंत्री के घर में बड़े हुए हैं। आसमान से टपके हैं। इसलिए उन्हें बार-बार वही बात याद आती है। उनको तो ये सोचना चाहिए कि उनके पूर्वजों का ये धंधा है।


सपा सदस्यों ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

 सपा सदस्यों ने विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह को मणिपुर की घटना पर उनके कक्ष में जाकर ज्ञापन सौंपा। इसमें मणिपुर की घटना के पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाने और घटना की तथ्यात्मक जानकारी लेने के लिए विधान परिषद सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed