{"_id":"5f87108579fe08328f48b72f","slug":"trial-of-third-phase-of-first-indigenous-drug-of-corona-postponed-trial-will-be-done-after-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की पहली स्वदेशी दवा के तीसरे चरण का ट्रायल टला, 15 दिन बाद होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की पहली स्वदेशी दवा के तीसरे चरण का ट्रायल टला, 15 दिन बाद होगा ट्रायल
Wed, 14 Oct 2020 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Oct 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कोरोना की रोकथाम को तैयार हो रही पहली स्वदेशी दवा को-वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 15 दिनों के लिए टल गया है। दूसरे चरण के ट्रायल के परीक्षणों की रिपोर्ट आने में देरी से ऐसा किया गया है। एसजीपीजीआई व बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 15 अक्तूबर से ट्रायल होना था।
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. राधा कृष्ण धीमान ने बताया कि भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल के पास को-वैक्सीन के दूसरे चरण के ट्रायल के परिणाम लंबित है, जब तक ये नहीं आ जाते तीसरे चरण का ट्रायल होना मुश्किल है। उम्मीद है कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में ट्रायल शुरू हो जाएगा।
मालूम हो कि 24 सितंबर को पीजीआई व बीआरडी को को-वैक्सीन के ट्रायल के लिए अधिकृत किया गया था। इसके लिए ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई थी, जिन्हें कोरोना नहीं हुआ तथा दूसरे ग्रुप में ऐसे कोरोना मरीज लिए गए, जो डायबिटीज, बीपी व थायराइड आदि से भी ग्रसित थे। गुरुवार से इन पर दवा का प्रयोग शुरू होना था। मालूम हो कि को- वैक्सीन पहला स्वदेशी टीका होगा, जिसे बायोटेक और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने तैयार किया है। देशभर के 12 केंद्रों पर दो चरण में इसका ट्रायल होगा।