{"_id":"6666b2b518c1341a5e0c0330","slug":"trends-of-akash-anand-return-in-bsp-going-viral-on-social-media-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बसपा में फिर तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग, दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बसपा में फिर तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग, दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग
Mon, 10 Jun 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:46 PM IST
सार
दो दिन तक सोशल मीडिया पर आकाश आनंद की वापसी के लिए हैशटैग ट्रेंड करता रहा। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश की वापसी की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
आकाश आनंद व बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में बुरी तरह शिकस्त के बाद बसपा में आकाश आनंद की वापसी की मांग तेज होती जा रही है। बीते दो दिन के दौरान सोशल मीडिया पर आकाश की वापसी की मांग वाला हैशटैग टॉप ट्रेंड करता रहा। साथ ही, बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश सिंह की वापसी की भी मांग की जा रही है। जयप्रकाश को छह साल पहले बसपा सुप्रीमो ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि बसपा को दोबारा स्थापित करने के लिए आकाश और जयप्रकाश की वापसी जरूरी है।
विज्ञापन
बता दें कि आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाने के बाद अमेठी के दो बसपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही लगातार पार्टी में आकाश की वापसी के लिए स्वर उठ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आकाश के साथ जयप्रकाश की वापसी की भी मांग हो रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हार पर रार, 'मेरी पीठ में अपनों ने खंजर घोंपा'; 12 से अधिक उम्मीदवारों ने रिपोर्ट में बताई हारने की ये वजह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर, पासी-ठाकुर दूसरे स्थान पर; इस वजह से भाजपा को मिली मात
जयप्रकाश को बसपा सुप्रीमो मायावती ने छह साल पहले राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर दिए गए विवादित बयान के बाद पार्टी से बाहर कर दिया था। उन पर पार्टी के नाम पर चंदा वसूलने का भी आरोप लगाया गया था। जयप्रकाश को मायावती के भाई आनंद कुमार का करीबी बताया जाता है। हालांकि निष्कासन के बाद भी वह लगातार बसपा का प्रचार करते रहे हैं।
बसपा में एक्शन का सिलसिला हो रहा तेज
बसपा में हार के बाद पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। हरियाणा के बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोरखी और प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा को हटा दिया है। पार्टी ने धर्मपाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं, सहारनपुर के प्रत्याशी माजिद अली को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उनके भाई बॉलीवुड एक्टर केके आर को भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पार्टी से बाहर कर दिया गया है। यही नहीं, कई कोऑर्डिनेटर के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार जिलाध्यक्षों से हार के कारणों पर रिपोर्ट ले रही हैं। इसके बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई होने के संकेत हैं।
चुनाव के दौरान हुई कार्रवाई
बसपा सुप्रीमो ने चुनाव के दौरान झांसी के प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष को हटा दिया था। इसी तरह बरेली में प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने की गाज जोनल कोऑर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष पर गिरी थी।