{"_id":"69bc649659791645cb021749","slug":"treating-normal-fever-as-dengue-notice-issued-lucknow-news-c-13-knp1002-1652874-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सामान्य बुखार को डेंगू बताकर किया इलाज, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सामान्य बुखार को डेंगू बताकर किया इलाज, नोटिस
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा में माल रोड स्थित निजी अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चे को डेंगू पॉजिटिव बताकर इलाज शुरू कर दिया गया। प्लेटलेट्स जांच की गलत रिपोर्ट भी दिखाई गई। अस्पताल का बिल वहन न कर पाने पर परिजन बच्चे को सीएचसी ले गए, जहां जांच के दौरान रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।
माल क्षेत्र के आविश को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। नजदीकी क्लीनिक की दवा से राहत न मिलने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। यहां जांच में बच्चे को डेंगू पॉजिटिव बता दिया गया। साथ ही प्लेटलेट्स कम बताकर दो यूनिट खून भी मंगवा लिया गया। इलाज के नाम पर 16 हजार रुपये वसूले गए।
अस्पताल का बिल वहन न कर पाने से परेशान परिजन आविश को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां जांच में डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आई तो हॉस्पिटल का खेल सामने आया। बीकेटी सीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। हालांकि, अभी तक बच्चे के परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।