फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Treason case should be filed against Tablighi Jamaat: Iqbal ansari

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी बोले- तब्लीगी जमात पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

Sun, 19 Apr 2020 05:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Treason case should be filed against Tablighi Jamaat: Iqbal ansari
इकबाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने तब्लीगी जमात के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। इकबाल अंसारी का आरोप है कि तब्लीगी जमात के लोगों ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलाया है। तब्लीगी जमात के लोगों को सरकार ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वह भीड़ न इकट्ठा करें, फिर भी जमात के लोगों ने एज्तेमा आयोजित किया। इसके बाद पूरे देश में कोरोना संक्रमण को फैलाया।

विज्ञापन


इकबाल अंसारी का कहना है कि सरकार ने जमात के लोगों को इलाज के लिए बुलाया लेकिन उसके बाद भी जमात के लोग सामने नहीं आए। आज पूरे देश में जमात की वजह से संक्रमण फैला है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। 
विज्ञापन


इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ की। इकबाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ सरकार ने पूरी ताकत लगा रखी है और कोरोना संक्रमण देश से जल्दी ही समाप्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल अंसारी ने देश की जनता से अपील किया है कि वह सरकार के निर्देशों का पालन करें जब सरकार के निर्देशों का पालन होगा तो कोरोना संक्रमण समाप्त होगा और पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की जीत होगी। इकबाल अंसारी का कहना है कि कोरोना संक्रमण किसी जाति धर्म को देख कर नही संक्रमित कर रहा है। ऐसे में जमात के लोगों को देश के बारे में सोचना चाहिए था। लेकिन जमात के लोगों ने जो किया वह देशद्रोह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed