{"_id":"5e3bfac08ebc3ee5fc5145b6","slug":"traveller-caught-with-9-5-lakh-rupees-gold-at-amausi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी का एक नया तरीका कस्टम जांच के दौरान पकड़ा, यूं छिपाकर ला रहा था लाखों रुपये का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी का एक नया तरीका कस्टम जांच के दौरान पकड़ा, यूं छिपाकर ला रहा था लाखों रुपये का सोना
Thu, 06 Feb 2020 05:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Feb 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाड़ी देशों से सोने की तस्करी का एक नया तरीका एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान पकड़ में आया। दुबई से आए एक यात्री ने सोने का बिस्कुट गलाकर बेल्ट का बक्कल बनवाया जिसे आसानी से पहचाना न जा सके। दुबई से लखनऊ आए इस यात्री को शक के बाद पर जब एयरपोर्ट कस्टम टीम ने सघनता से जांचा तो साढ़े नौ लाख कीमत का सोना पकड़ में आया।
विज्ञापन
यह सफलता डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा की टीम को मिली। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की दुबई से आई उड़ान संख्या आईएक्स 194 से आए यात्री मुंबई निवासी असलम शब्बीर को पकड़ा गया। उनके पास से बरामद किए गए बेल्ट के बक्कल की जांच कराई गई तो उसमें 233 ग्राम सोना पाया गया।
विज्ञापन
इसकी कीमत 9.5 लाख है। कस्टम टीम के अधीक्षक उमेश शुक्ल, अयातुल्ला खां, निरीक्षक पिंकी और शिल्पिका गुप्ता ने शक के आधार पर असलम को रोक लिया। देर शाम तक यात्री से पूछताछ की गई। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उड़ान आने से पहले ही इकाई से सूचना मिल गई। इसके बाद यात्री की पहचान की गई।
विज्ञापन