फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport traders protest against e-way bill closure rule

Lucknow News: ई-वे बिल क्लोजर नियम का ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने किया विरोध

Tue, 09 Jun 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Transport traders protest against e-way bill closure rule
लखनऊ। राज्य कर विभाग के अफसरों और व्यापारियों के बीच सोमवार को एक होटल में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की ओर से प्रस्तावित ई-वे बिल क्लोजर नियम का विरोध किया। इस नियम में ई-वे बिल को क्लोज करने का अधिकार सप्लायर, रिसीवर, ट्रांसपोर्टर व वाहन चालक को दिए जाने का प्रस्ताव है। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने कहा कि ई-वे बिल क्लोज करने की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर व चालक पर डालना अनुचित है। जीएसटी जांच के दौरान वाहनों को रोकने की व्यवस्था से कई दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। साथ ही बसों से माल परिवहन पर भी आपत्ति जताई। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की उपायुक्त सुमन चौरसिया, उपायुक्त कुंवर रॉबिंस, सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार गुप्ता, नितिन कुमार, संजय सरोज, राज्य कर अधिकारी शिशिर रंजन सिंह और विशाल चौधरी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और कुछ का निस्तारण भी किया। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष राम आसरे वर्मा, महामंत्री आचार्य भूपेश गौरव, सदस्य गौरव पांडे सहित लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ट्रक ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल आदि संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed