फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youths create a ruckus over a minor collision, beat up the driver and damage the car

Lucknow News: मामूली टक्कर पर युवकों ने किया हंगामा, चालक को पीटा, कार तोड़ी

Sun, 30 Aug 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youths create a ruckus over a minor collision, beat up the driver and damage the car
घटना के वीडियो की फुटेज।
मोहनलालगंज। इमलियाखेड़ा गांव में शुक्रवार रात एक कार और स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। करीब 25-30 युवकों ने कार चालक को बेरहमी से पीटा और वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में छह युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 10 बजे मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर कार और स्कूटी में मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि स्कूटी सवार यश ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 25-30 युवक करीब 15 बाइकों से वहां पहुंच गए। उन्होंने कार चालक विजय कुमार को वाहन से बाहर खींचकर सड़क पर पीटा। विजय किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसके बाद युवकों ने कार में तोड़फोड़ की और सड़क पर हंगामा किया। इससे मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल छह युवकों को हिरासत में लिया। इनमें गोविंद निवासी देवती, पप्पू यादव निवासी अर्जुनगंज, सचिन निवासी सजानपुर, आदित्य निवासी बरौना और कल्ली पूरब निवासी अरुण रावत व आशीष रावत शामिल हैं। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी युवक कल्ली पूरब के हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed