फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transplants will be done with the help of robots in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में रोबोट की मदद से होंगे प्रत्यारोपण

Tue, 13 May 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Transplants will be done with the help of robots in KGMU
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब रोबोट से किडनी और लिवर प्रत्यारोपण किए जाएंगे। संस्थान ने दो रोबोट खरीदे हैं। इनके माध्यम से सर्जरी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रत्यारोपण में ज्यादा सटीक सर्जरी की जरूरत होती है। इसे देखते हुए अब प्रत्यारोपण में भी रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। अभी तक पीजीआई में ही रोबोट से प्रत्यारोपण की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन




केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि संस्थान में लिवर और किडनी के प्रत्यारोपण होते हैं। रोबोट से अंग प्रत्यारोपण की सर्जरी भी होगी। इसके लिए दोनों विभागों के डॉक्टरों ने प्रशिक्षण भी ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉल ब्लेडर की सर्जरी वाले मरीज की हालत में सुधार

केजीएमयू में रोबोटिक विधि से गॉल ब्लेडर की सर्जरी कराने वाले मरीज की हालत में काफी सुधार है। जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिनव अरुण सोनकर और डॉ. अक्षय आनंद व उनकी टीम ने मिलकर पहली रोबोटिक सर्जरी की थी। डॉ. अभिनव अरुण ने बताया कि पहले दिन दो मरीजों की सर्जरी की गई थी। इनमें से एक हर्निया और दूसरा गॉल ब्लेडर का था। गॉल ब्लेडर वाले मरीज को शनिवार को छुट्टी दे दी गई। सोमवार को मरीज फॉलोअप के लिए आया था। मरीज पूरी तरह से सामान्य है और खा-पी रहा है। डॉ. अभिनव अरुण के मुताबिक आंत, ट्यूमर, हार्निया समेत पेट से जुड़ी बीमारियों के जटिल ऑपरेशन रोबोट से किए जाएंगे। गॉल ब्लेडर की सर्जरी करने वालों में डॉ. विनीता सिंह, डॉ. दिनेश, डॉ. रितु और डॉ. तान्वी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed