ट्रांसगोमती होगी शहर की पांचवीं तहसील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जल्द ही एक नई तहसील बनाई जाएगी। यह जिले की पांचवीं तहसील
इसका प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। ट्रांसगोमती के नाम से प्रस्तावित नई तहसील के लिए चिनहट के भरवारा इलाके में छह बीघा जमीन देख ली गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी अनुराग यादव ने सोमवार को दी।
उन्होंने
बताया कि शहरी क्षेत्र की विस्तारित होती सीमा व आबादी के कारण सदर तहसील
पर भार काफी बढ़ गया है। तीस लाख से अधिक जनसंख्या के कामकाज निपटाने में
सदर तहसील में स्थान व स्टाफ की कमी बीते काफी समय से महसूस की जा रही है।
भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण ही तहसील परिसर में कर्मचारियों के साथ आए दिन
मारपीट व हंगामे की घटनाओं से परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि
भरवारा में नई तहसील बनाने की कवायद शुरू हुई है।
इसके लिए प्रस्ताव जल्द
ही शासन को भेजा जाएगा ताकि अगले साल तक यहां कामकाज शुरू कराया जा सके।
जिलाधिकारी
ने बताया कि इसके साथ ही विवाद का कारण बनने वाले तहसील परिसर स्थित
लोकवाणी केंद्र से अगले तीन दिनों में डिजिटल सिग्नेचर युक्त ऑनलाइन
प्रमाणपत्र जारी कराने की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी।
एनआईसी के सहयोग से
संचालित इस योजना के तहत आवेदक को शहर में संचालित किसी भी लोकवाणी केंद्र
से आवेदन के तीन दिन बाद डिजिटल सिग्नेचर वाले आय, जाति अथवा निवास प्रमाण
पत्र बस एक क्लिक पर मिलने लगेगा।
इसके लिए उसे तहसील स्थित केंद्र के
चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने लोकवाणी केंद्र में भी अगले एक पखवारे
में चार सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश एसडीएम सदर को दिए ताकि काम में
बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।