{"_id":"627a9000b3d5e53dc0398237","slug":"transgenders-protest-in-front-of-police-thana-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: थाने के सामने सड़क जाम कर किन्नरों ने काटा हंगामा, बधाई देने के लिए जाने पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: थाने के सामने सड़क जाम कर किन्नरों ने काटा हंगामा, बधाई देने के लिए जाने पर लगाया मारपीट का आरोप
Tue, 10 May 2022 09:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 May 2022 09:47 PM IST
सार
किन्नरों ने अश्लीलता व मारपीट का आरोप लगाते हुए सीतापुर जिले के हरगांव थाने के सामने प्रदर्शन किया। करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
हरगांव थाने के बाहर किन्नरों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बधाई देने गए किन्नरों ने मंगलवार को कुछ लोगों पर मारपीट और अश्लीलता का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे। गुस्साए किन्नरों ने थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा काटा। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किन्नरों को समझाया।
विज्ञापन
पुलिस के आश्वासन के बाद वह मान गए। हरगांव के मोहल्ला जलालीपुर निवासी किन्नर काजल ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह बधाई लेने के लिए अपने साथियों के साथ इलाके के गांव ददवारा गई हुई थी। इस दौरान वधू पक्ष के लोगों ने पहले तो उनसे छेड़छाड़ की, फिर विरोध करने पर मारा-पीटा।
विज्ञापन
आरोप है कि किन्नरों के पास मौजूद सामान भी छीन लिया गया। किन्नरों ने हरगांव थाने में तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। मामले में एक्शन न लेने से नाराज किन्नरों ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर स्थित थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा काटा। हंगामा, प्रदर्शन करीब 20 मिनट तक चलता रहा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किन्नरों को काफी देर तक समझाया। जिसके बाद वह मान गए। प्रभारी एसओ हरगांव समय सिंह ने बताया कि किन्नरों ने जिन पर आरोप लगाया था, उनके बीच समझौता हो गया है। किसी के भी खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।