फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer policy of basic shiksha to be issued after Lok Sabha Elections 2019.

बेसिक शिक्षा की तबादला नीति चुनाव बाद होगी जारी, 25 हजार से ज्यादा शिक्षक होंगे प्रभावित

Sun, 19 May 2019 12:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 May 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Transfer policy of basic shiksha to be issued after Lok Sabha Elections 2019.
सांकेतिक तस्वीर

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों के अंतरजनपदीय तबादलों के लिए तबादला नीति 2019 लोकसभा चुनाव के बाद जारी होगी। तबादला नीति के तहत प्रदेश में इस वर्ष 25 हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की तबादला नीति जारी की है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आचार संहिता खत्म होने के बाद ही तबादला नीति जारी करने की योजना बनाई है। तबादला नीति का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी के मुताबिक तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन पत्रों की समीक्षा का काम भी ऑनलाइन ही होगा। तबादले में शिक्षिकाओं, विधवा एवं तलाकशुदा, दिव्यांगों, जिनके पति या पत्नी सेना और राजकीय सेवा में हैं, उन्हें बोनस अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने गत महीने ही सभी बीएसए को निर्देश जारी कर तबादले और समायोजन के लिए स्कूलों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था। तबादले रिक्त पदों पर ही करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक 25 जून तक तबादला प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी जिससे 1 जुलाई से स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू की जा सके।

हजारों अर्जियां लंबित

बेसिक शिक्षा विभाग में गत वर्ष हजारों पात्र शिक्षक तबादले से वंचित रह गए थे। विधायकों, सांसदों और मंत्रियों ने लगातार सरकार और संगठन पर तबादला कराने का दबाव बनाया। सरकार और संगठन के पास बीते वर्ष की हजारों डिजायर और अर्जियां विचाराधीन हैं।
 
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही तबादला नीति जारी की जाएगी। तबादला नीति के अनुसार ही स्थानांतरण किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed