फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer orders of June 30 were issued throughout the day on July 1

UP News: एक जुलाई को दिन भर जारी होते रहे 30 जून के तबादला आदेश, पुलिस से लेकर शिक्षा विभाग में हुए बदलाव

Sun, 02 Jul 2023 08:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Jul 2023 08:32 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को तबादलों की जानकारी तो साझा की, लेकिन प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता व सहायक प्रवक्ताओं की तबादला सूची दबाए रहे। इसे पब्लिक डोमेन में साझा नहीं किया गया।

विज्ञापन
Transfer orders of June 30 were issued throughout the day on July 1
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

शासन की ओर से तबादलों के लिए निर्धारित 30 जून की अंतिम तिथि बीतने के बाद भी एक जुलाई को बड़ी संख्या में तबादला आदेश जारी किए गए। बेसिक शिक्षा, वित्त, ऊर्जा, आयुष, परिवहन आदि विभागों की ओर से थोक में तबादले हुए हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को तबादलों की जानकारी तो साझा की, लेकिन प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता व सहायक प्रवक्ताओं की तबादला सूची दबाए रहे। इसे पब्लिक डोमेन में साझा नहीं किया गया।

विज्ञापन


179 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले
बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर राजकीय कार्यालयों/संस्थानों में तैनात समूह ग व खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन लिए गए आवेदन के आधार पर सेवा विवरण के अनुसार 179 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं राजकीय संस्थानों में कार्यरत चार प्रशासनिक अधिकारी, 27 प्रधान सहायक, 124 वरिष्ठ सहायक, 156 कनिष्ठ सहायक, छह वैयक्तिक सहायक, तीन आशुलिपिक कुल 320 समूह ग के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन


40 से ज्यादा वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
प्रदेश सरकार ने 40 से ज्यादा वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कई अधिकारी जिलों में तीन वर्ष पूरा करने वाले हैं तो कुछ को पदोन्नति के बाद नई तैनाती दी गई है। प्रशासनिक आधार व शिकायतों से जुड़े तबादले भी नजर आ रहे हैं। कई जिलों में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, एडीएम प्रशासन, एडीएम प्रोटोकाल, एडीएम नागरिक आपूर्ति, सिटी मजिस्ट्रेट व मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) जैसे अधिकारी बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी वैभव मिश्रा को एडीएम वित्त एवं राजस्व कुशीनगर, बृजेश सिंह को एडीएम सिटी मेरठ, रामजीलाल को सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं, विनीत कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर, अंजनी कुमार सिंह को एडीएम सिटी गोरखपुर, मंगलेश दुबे को सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाया गया है। शेरी को एडीएम प्रोटोकॉल आगरा, आशीष मिश्रा को सीआरओ गाजीपुर, सुशील लाल श्रीवास्तव को सीआरओ मऊ, विपिन कुमार को एडीएम प्रशासन वाराणसी, रणविजय सिंह को एडीएम प्रशासन गाजियाबाद, अतुल कुमार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गौतमबुद्धनगर व राजेश कुमार को एडीएम सिटी कानपुर नगर बनाया गया है। सुनील कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट पीलीभीत, वंदिता श्रीवास्तव को एडीएम वाराणसी, संजय कुमार को एडीएम वित्त एवं राजस्व जालौन, सुरेंद्र सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा, गुलाबचंद को एडीएम प्रशासन मुरादाबाद, आलोक वर्मा को एडीएम सिटी वाराणसी, रामप्रकाश को सीआरओ बलिया, अरुण मिश्रा को सिटी मजिस्ट्रेट जालौन, सूर्यकांत त्रिपाठी को एडीएम वित्त एव राजस्व मेरठ, पंकज वर्मा को एडीएम वित्त एवं राजस्व बागपत, शुभि सिंह को एडीएम प्रशासन लखनऊ, राकेश सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ, अरुण कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व बाराबंकी, सिद्धार्थ को एसडीएम लखनऊ से सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ, शुभांगी शुक्ला को सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद बनाया गया है।

सतीश त्रिपाठी को सीआरओ अयोध्या, अजीत कुमार सिंह को एडीएम नागरिक आपूर्ति कानपुर नगर, अर्पित गुप्ता को एडीएम वित्त एवं राजस्व अमेठी, चंद्रशेखर को सिटी मजिस्ट्रेट गोंडा, गौरव रंजन श्रीवास्तव को सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़, केशव नाथ को एडीएम वित्त राजस्व कानपुर देहात बनाया गया है।

जगदंबा गुप्ता को एडीएम प्रशासन कानपुर देहात, अंकुर श्रीवास्तव को एडीएम वित्त एवं राजस्व ललितपुर, दिनेश को एडीएम प्रशासन बरेली, ज्योति सिंह को एडीएम सिटी मुरादाबाद, किंशुक श्रीवास्तव को सिटी मजिस्ट्रेट मुरादाबाद, सतीश चंद्र को सिटी मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद बनाया गया है। लखनऊ में एडीएम न्यायिक गरिमा स्वरूप को बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। राजेश सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

300 से ज्यादा डाक्टरों के तबादले
लखनऊ। प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत विभिन्न स्तर के करीब 300 डॉक्टरों के तबादले हुए हैं। इन सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में सर्वाधिक करीब 165 लेवल एक एवं दो के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा कई वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को भी इधर-उधर किया गया है। इसी तरह 320 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के भी तबादले किए गए हैं। इस दौरान विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से हटाए गए कर्मियों को नई जगह तैनाती दी गई है।

आयुष में 500 से ज्यादा डॉक्टर व कर्मियों का स्थानांतरण
आयुष विभाग में करीब 500 से ज्यादा कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। अकेले होम्योपैथिक में 149 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों, 35 वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों, 10 जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में चार प्रोफेसरों, तीन रीडर और 20 प्रवक्ताओं का भी स्थानांतरण किया गया है। आयुर्वेद विभाग में विभिन्न संवर्ग के करीब 120 डॉक्टरों एवं अन्य कर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह यूनानी के करीब 70 डॉक्टरों एवं अन्य कर्मियों को स्थानांतरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed