फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer of UP basic teachers: Teachers reached CM residence

यूपी बेसिक शिक्षकों का ट्रांसफर: सीएम आवास पहुंचे शिक्षक, पुलिस ने पकड़कर भेजा ईको गॉर्डन

Sat, 19 Aug 2023 11:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Aug 2023 11:11 PM IST
सार

शिक्षक सुबह पहले बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे और वहां धरना दिया। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें तबादला दिया गया और बाद में मौखिक रूप से उनको कार्यमुक्त करने से रोक दिया गया। 

विज्ञापन
Transfer of UP basic teachers: Teachers reached CM residence
यह प्रक्रिया अटकी होने से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में जून में हुए 16614 तबादले को लेकर शिक्षकों की समस्या समाप्त होती नहीं दिख रही है। तबादले मिलने के बाद भी कार्यमुक्त करने से रोके गए शिक्षकों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी बात रखने के लिए उनके आवास पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़कर ईको गार्डेन भेज दिया।

विज्ञापन


शिक्षक सुबह पहले बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे और वहां धरना दिया। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें तबादला दिया गया और बाद में मौखिक रूप से उनको कार्यमुक्त करने से रोक दिया गया। विभाग का कहना है कि तबादले में शिक्षकों ने जो भारांक लिया, वह सही नहीं है। वहीं इसमें गंभीर रूप से बीमार का लाभ पाने वाले शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि वह कई दिन से विभागीय अधिकारियों की सुनवाई नहीं हो रही है। आज भी निदेशालय में शनिवार होने की वजह से कोई अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद दोपहर में यह शिक्षक सीएम से मिलकर अपनी व्यथा कहने के लिए उनके आवास के पास पहुंच गए। पुलिस ने इन्हें पकड़कर ईको गार्डेन पहुंचाया और कहा कि सोमवार को उनकी विभागीय अधिकारियों से वार्ता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री से परिषदीय शिक्षकों की समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा है कि डेढ़ महीने बाद भी तबादला पाए शिक्षकों को विद्यालय आवंटन नहीं हो सका है। ढाई महीने बाद भी एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही हुई है। जिले के अंदर परस्पर तबादले और पदोन्नति की प्रक्रिया भी फंसी हुई है। सरकार इन प्रक्रिया को समय से पूरा कराए।

धरना दे रही महिला अभ्यर्थी हुई बेहोश

 69000 शिक्षक भर्ती के एक अंक मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए अभ्यर्थियों का ईको गार्डेन में 12वें दिन शनिवार को भी धरना जारी रहा। धरने में शामिल बस्ती की महिला अभ्यार्थी शैलेश गौतम उमस भरी गर्मी के कारण बेहोश हो गई। जिनको अस्पताल भेजा गया। वहीं लगातार धरने में शामिल हो रही अन्य महिला अभ्यर्थियों की भी तबीयत ठीक नहीं थी। यह अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती में अपने रिजल्ट में एक नंबर जोडकर परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में दुर्गेश शुक्ला, रोहित शुक्ला, राम मिश्रा, प्रसून दीक्षित आदि शामिल रहे।


बीएड शिक्षकों को कराएं ब्रिज कोर्स

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त बीएड डिग्री धारक शिक्षकों को छह माह का ब्रिज कोर्स कराने की मांग की। संघ के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा है कि एनसीटीई के निर्देश के अनुसार इन शिक्षकों को छह माह का ब्रिज कोर्स कराना आवश्यक है। पूर्व में हुई भर्तियों में ऐसे शिक्षकों को शुरुआत में ही प्रशिक्षण दिलाया जाता था। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण 69000 शिक्षक भर्ती में शिक्षकों को अभी तक प्रशिक्षण नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed