{"_id":"5f5d20728ebc3e98194c3632","slug":"transfer-of-six-ias-officers-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आला अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी, छह आईएएस अफसर फिर बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आला अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी, छह आईएएस अफसर फिर बदले गए
Sun, 13 Sep 2020 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने शनिवार देर रात दो जिलाधिकारियों समेत 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण नेहा शर्मा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा आनंद कुमार सिंह को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अमित कुमार सिंह कौशांबी के डीएम होंगे। बांदा के जिलाधिकारी रहे अमित सिंह बंसल को मऊ का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से जिलाधिकारी मऊ के पद पर भेजे गए राजेश पांडेय का स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रतीक्षारत किए गए अधिकारियों को अभी तैनाती नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को आठ जिलों के डीएम बदले गए थे। शासन ने जिन आठ जिलों के डीएम को पद से हटाया, उनमें से सात आईएएस अफसरों को वेटिंग में डाल दिया गया।
इन तबादलों में रवीश गुप्ता अकेले ऐसे अफसर हैं, जिन्हें दूसरे जिले की कमान मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई जिलों का भ्रमण कर विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं।
पहली बार जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलीय समीक्षा शुरू की है। जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के जरिए भी जिलों का फीडबैक मिल रहा है।
शुक्रवार रात आठ जिलों के डीएम भी बदल दिए गए थे। इनमें सुल्तानपुर और गाजीपुर के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। और शनिवार फिर से छह अधिकारी बदल दिए गए।
शासन ने बृहस्पतिवार देर रात भी 8 जिलों के कप्तान समेत 13 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए थे। इसमें उन्नाव, हरदोई, सिद्धार्थ नगर, रायबरेली, हमीरपुर, कुशीनगर, कानपुर देहात और लखीमपुर खीरी के पुलिस कप्तान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अपराध के मोर्चे पर आ रही चुनौतियों को देखते हुए यह तबादले किए गए हैं।