{"_id":"682b3918a7e0f978ba0dd56b","slug":"transfer-of-primary-teachers-pairing-for-mutual-transfers-has-started-order-may-be-issued-on-may-28-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer of teachers: परस्पर तबादलों के लिए पेयरिंग हुई शुरू, 28 मई को जारी हो सकता है आदेश; ये है प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer of teachers: परस्पर तबादलों के लिए पेयरिंग हुई शुरू, 28 मई को जारी हो सकता है आदेश; ये है प्रक्रिया
Mon, 19 May 2025 07:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 19 May 2025 07:59 PM IST
सार
Transfer of teachers in UP: प्राथमिक शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अब एक कदम आगे बढ़ गई है। एक से दूसरे जिले में पेयरिंग के लिए प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों के टीचरों की ट्रांसफर प्रक्रिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए जोड़ा बनाने (पेयरिंग) की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। शिक्षक ओटीपी शेयर कर 26 मई तक पेयर बना सकेंगे। जबकि 28 मई को तबादला आदेश जारी होगा।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में तबादले की प्रक्रिया दो महीने से ज्यादा से चल रही है। इसके लिए कई बार आवेदन की तिथि और कई बार आवेदन सत्यापन की तिथि बढ़ाई गई। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही थी। अंत में बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा 24 बीएसए को नोटिस जारी करने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हुई है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक से दूसरे जिले के लिए जोड़ा बनाने की प्रक्रिया 19 से 26 मई तक होगी। तबादला आदेश 28 मई को जारी होगा और 29 मई से पांच जून के बीच कार्यभार ग्रहण व कार्य मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी क्रम में जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए जोड़ा 29 मई से 06 जून तक ओटीपी शेयर कर बनाया जाएगा। 09 जून को तबादला आदेश जारी किया जाएगा। जबकि कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण 10 जून से 15 जून तक किया जाएगा। बता दें कि जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए 39 हजार से अधिक, वहीं एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए 31 हजार से अधिक शिक्षक आवेदक हैं।