{"_id":"5a0eea2d4f1c1bf2538bd772","slug":"transfer-of-pcs-and-ias-officers-in-other-parodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए कहां हुआ फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए कहां हुआ फेरबदल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
demo image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने दो आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें अमेठी व फर्रुखाबाद के मुख्य विकास अधिकारी तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव भी शामिल हैं। इन पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
शासन ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद के मुख्य विकास अधिकारी अविनाश कुमार को वहां से हटाकर मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त कर दिया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश की नियुक्ति के साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों की संख्या आठ पहुंच गई है।
विज्ञापन
सीएम सचिवालय में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल व सचिव मुख्यमंत्री मृत्युंजय कुमार नारायण के अलावा विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैंफिल, डा. आदर्श सिंह व नीतीश कुमार, भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी अमित सिंह और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी शुभ्रांत सिंह पहले से तैनात हैं।
विज्ञापन
2013 बैच की ही आईएएस और अमेठी की सीडीओ अपूर्वा दुबे को फर्रुखाबाद का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव राहुल सिंह को अमेठी का नया सीडीओ बनाया गया है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव जय शंकर दुबे अब अपर आयुक्त मेरठ मंडल होंगे। अपर आयुक्त (प्रशासन) परिवहन लखनऊ मंगला प्रसाद सिंह को एलडीए का नया सचिव बनाया गया है। उप संचालक चकबंदी मुख्यालय लखनऊ में कार्यरत ऋतु सुहास को नगर निगम इलाहाबाद का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
ऋतु इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई की पत्नी हैं। सुहास की कुछ दिन पहले ही इलाहाबाद के डीएम पद पर तैनाती दी गई थी। नगर निगम इलाहाबाद में अपर नगर आयुक्त त्रिलोकी सिंह को उप संचालक चकबंदी मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।