यूपी: आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची पर जल्द लगेगी मुहर, डीजी से लेकर एसपी तक की तैनाती में होगा फेरबदल
यूपी में अफसरों के तबादले की सूची जल्द जारी की जा सकती है। प्रदेश के कई जिलों, रेंज व जोन में ऐसे अफसर हैं, जो दो साल या उससे अधिक समय से हैं। इन सब की तैनाती में फेरबदल किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। डीजी से लेकर एसपी तक के तबादलों की कवायद पुलिस महकमे में की जा रही है। फिलहाल डीजी विजिलेंस और चार जोन में नए एडीजी की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में यह तलाश पूरी हो जाएगी।
प्रदेश के कई जिलों, रेंज व जोन में ऐसे अफसर हैं, जो दो साल या उससे अधिक समय से हैं। डीजी विजलेंस पीवी रामा शास्त्री को केंद्र में बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनाती मिल चुकी है। उन्हें कार्यमुक्त करने से पहले विजिलेंस की जिम्मेदारी देने के लिए काबिल अफसर की तलाश जारी है।
एसएन साबत दो साल से लखनऊ जोन के एडीजी हैं। इस माह के अंत में डीजी कोऑपरेटिव सेल असित पंडा के रिटायर होते ही वह डीजी रैंक में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में उनका हटना तय है। वहीं अविनाश चंद्रा भी करीब ढाई साल से बरेली जोन के एडीजी बने हुए हैं। एक जनवरी को वह भी डीजी की रैंक में प्रमोशन पा जाएंगे।
वाराणसी जोन के एडीजी बृज भूषण को भी दो साल से अधिक समय वाराणसी में हो गया है। चुनाव से पहले उनका तबादला भी तय है। प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश को भी हटाए जाने की चर्चा है। हालांकि उन्हें प्रयागराज में जिम्मेदारी संभाले डेढ़ साल से थोड़ा अधिक हुआ है। ऐसे में इन चार जोन में किन-किन लोगों को लगाया जाए, यह गृह विभाग और पुलिस महकमे के लिए चुनौती बना हुआ है।
इन अफसरों का भी तबादला तय
इसी तरह रेंज के अफसरों की बात करें तो अयोध्या के आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल को रेंज की जिम्मेदारी संभाले दो साल से अधिक समय हो चुका है। प्रयागराज के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह को जिम्मेदारी संभाले हुए भी दो साल से अधिक समय हो गया है। जबकि देवीपाटन के आईजी राकेश सिंह को भी गोंडा में तैनाती पाए लगभग पौने तीन साल हो गए हैं।
वहीं एसपी रैंक के अफसरों में भदोही जिले के एसपी राम बदन सिंह, बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह और मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव की तैनाती को दो साल पूरे हो चुके हैं। इनका तबादला तय माना जा रहा है।