फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer in bal vikas pushtahar vibhag

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में बंपर तबादले

Sat, 12 Oct 2013 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 12 Oct 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
transfer in bal vikas pushtahar vibhag

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में तबादलों का खेल रुक नहीं रहा है। फिर

विज्ञापन
विभाग में बंपर तबादले कर दिए गए हैं।

ये तबादले ऐसे समय हुए हैं जब तबादला सीजन खत्म हो गया है। इसके बावजूद सरकार ने 79 मुख्य सेविकाओं को इधर से उधर कर दिया।


इस समय तबादला सीजन खत्म हो गया है। सीजन में तबादले तो निदेशालय स्तर से होते हैं। इसके बाद तबादले शासन स्तर से होते हैं। एक बार फिर सरकार ने विभिन्न स्थानों पर तैनात 58 मुख्य सेविकाओं के तबादले कर दिए हैं।


संविदा नौकरी पर कार्यरत तीन मुख्य सेविकाओं का भी तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा 18 मुख्य सेविकाएं ऐसी हैं जिनका पिछले दिनों किये गए तबादला आदेश को संशोधित कर दिया है।

इन सभी को मनचाही जगह तैनाती मिल गई है। इससे पहले सितंबर में भी विभाग में मुख्य सेविकाओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक के तबादले संशोधन व निरस्त हुए थे।

इनमें कई तो ऐसे थे जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें हटाया गया था। लेकिन सरकार ने फिर उन्हें पुराने स्थान पर तैनात कर दिया है।

अब एक बार फिर काफी संख्या में तबादले होने से विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिह्न लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed