फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer in Aided Secondary School Teachers can apply for transfer from June 10 see full details

Transfer In Aided Schools: इस तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं शिक्षक, पढ़ें पूरी डिटेल

Sun, 08 Jun 2025 07:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 07:50 PM IST
सार

Transfer In Aided Schools: एडेड स्कूलों में तबादले के लिए शिक्षक 10 जून से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 जून तक चलेगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल....

विज्ञापन
Transfer in Aided Secondary School Teachers can apply for transfer from June 10 see full details
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (एडेड स्कूलों) में शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए शिक्षक 10 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 14 जून तक किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके तहत प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक से लेकर प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एवं सहायक अध्यापक (संलग्न प्राइमरी प्रभाग) शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के एनआईसी द्वारा विकसित पोर्टल http://secaidedtransfer.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन

तबादला आदेश भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा

अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन तबादले के तहत शिक्षक 10 जून अपराह्न से 14 जून तक आवेदन कर सकते हैं। तबादले के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। साथ ही निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तबादला आदेश भी ऑनलाइन ही जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां किया जा सकता है संपर्क

उन्होंने आगे बताया कि शिक्षक किसी भी तरह की असुविधा होने पर विभाग की ई-मेल aidedtransfer.up@gmail.com या हेल्पलाइन नंबर 8181063731, 9140719821, 9369470010 पर संपर्क कर सकते हैं। सपंर्क कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed