फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer application of principals will be applied from 14 to 18 june

प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के तबादला आवेदन 14 से 18 जून तक, यह रहेगा कार्यक्रम

Sat, 08 Jun 2019 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jun 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
transfer application of principals will be applied from 14 to 18 june
डेमो - फोटो : amar ujala

माध्यमिक शिक्षा विभाग के हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों, उप प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों और उप प्रधानाचार्यों के ऑनलाइन तबादला आदेश 25 जून को जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन तबादलों के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन 14 से 18 जून तक किए जाएंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि तबादला नीति के तहत प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों का विवरण जिलावार और विद्यालयवार विवरण वेबसाइट पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदक अधिकतम पांच विकल्प चुन सकेंगे। आवेदन त्रुटिपूर्ण या अधूरा होने पर उसे निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सोनभद्र, चंदौली, सिद्धार्थनगर और चित्रकूट में जिले के अंदर ही तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में कार्यरत प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापक दूसरे जिलों में तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे लेकिन दूसरे जिलों से यहां आने के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा।
 

देखें- .ये रहेगा कार्यक्रम

transfer application of principals will be applied from 14 to 18 june

यह रहेगा कार्यक्रम
- 11 से 13 जून तक वेबसाइट पर विद्यालयों का स्तर, प्रत्येक संवर्ग में रिक्त पदों की स्थिति, पदनामों का विवरण सहित अन्य जानकारियां अपलोड की जाएंगी।
- 14 से 18 जून तक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन किया जा सकेगा।
- 14 से 19 जून तक आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा।

- जिला विद्यालय निरीक्षक 15 से 20 जून तक आवेदन पत्रों का परीक्षण कर अपने डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक कर ऑनलाइन पोर्टल पर आगे बढ़ाएंगे।
- अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) 21 से 23 जून तक स्वीकार और अस्वीकार किए गए आवेदन पत्रों की जांच कर ऑनलाइन आगे बढ़ाएंगे।
- एनआईसी में 24 से 25 जून के बीच आवेदन पत्रों की प्रोसेसिंग की जाएगी। मानक और गुणांक के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
- अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) 25 जून को ऑनलाइन तबादला सूची जारी करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed