Lucknow News: ट्रेनों में उमड़ी भीड़, खिड़कियों से सीटों तक पहुंचे यात्री
लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद और सहारनपुर समेत करीब 45 जिलों के लिए शुक्रवार से यात्रियों की रवानगी शुरू हुई। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण अधिकांश यात्रियों को जनरल कोचों में सफर करना पड़ा। पंजाब मेल, त्रिवेणी, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस और इंटरसिटी जैसी वीआईपी ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं बची।
आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने प्लेटफॉर्मों पर तैनात होकर व्यवस्था संभाली। रिजर्वेशन कराकर पहुंचे यात्रियों को उनकी सीटों तक पहुंचाने में भी मदद की गई।
आज से और बढ़ेगी भीड़
शनिवार से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट की ट्रेनों में भी भीड़ का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पुष्पक, कुशीनगर, एलटीटी, गोरखधाम, वैशाली और कैफियात जैसी ट्रेनों में यात्रियों की भारी संख्या रहने की संभावना है। त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
श्वान दल और बम निरोधक दस्ते ने की जांच
त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने श्वान दल और बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफॉर्म, पार्सल दफ्तर और सरकुलेटिंग एरिया की जांच की। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान दीपावली के बाद तक जारी रहेगा।

ट्रेनों में भीड़ और स्टेशन पर चेकिंग करती जीआरपी।