फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains packed, people jostling to board

Lucknow News: ट्रेनें खचाखच भरीं, चढ़ने के लिए धक्कामुक्की

Mon, 17 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trains packed, people jostling to board
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्काकुक्की करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
रायबरेली। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण ट्रेनें खचाखच भरी हैं। बैठने के लिए जगह नहीं है। रविवार को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें स्टेशन पर पहुंची तो कई बोगियों के गेट अंदर से बंद थे। जिन बोगियों के गेट खुले थे, उसमें अंदर घुसने के लिए श्रद्धालुओं में जमकर धक्कामुक्की हुई। कुछ श्रद्धालुओं ने हंगामा भी किया। कई श्रद्धालु अंदर घुसने की हिम्मत न जुटा सके और लौट गए।
विज्ञापन


दिल्ली की घटना के बाद भी रेलवे स्टेशनों पर अव्यवस्था दिखी। गंगा गोमती एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस के अलावा कुंभ स्पेशल ट्रेनें संचालित हैं। महाकुंभ के चलते ट्रेनें खचाखच भरी हैं। रविवार को शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर भीड़ अधिक दिखी। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर श्रद्धालु दूसरे साधनों से प्रयागराज के लिए निकले।
विज्ञापन


इंदिरा नगर निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि परिवार के साथ महाकुंभ जा रही थीं। भीड़ अधिक थी। इसलिए ट्रेन पर नहीं बैठ पाई। अब बस से प्रयागराज जाएंगे। मुंशीगंज निवासी राजू यादव ने बताया कि परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन गए थे। यहां आने पर देखा कि ट्रेन पर बैठने के लिए जगह नहीं है, इसलिए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के बाद भी न तो रेलवे अफसर और न ही आरपीएफ-जीआरपी के जवान मदद के लिए आगे आए। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात 11 बजे सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। जैसे ही ट्रेन आई श्रद्धालुओं में उसमें सवार होने के लिए मारामारी मच गई।

ट्रेन के गेट बंद होने पर श्रद्धालुओं में हंगामा किया। यात्री भोला, उमेश, कौशल, भीम का कहना है कि ट्रेनों में जगह न होने के चलते परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हंगामा कर रहे श्रद्धालुओं को शांत कराकर रात में ट्रेनों से रवाना किया गया है।



अफसरों ने लिया जायजा
दिल्ली की घटना के बाद डीएम हर्षिता माथुर, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा, एडीएम सिद्धार्थ ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। डीएम ने रेलवे अधिकारियों से स्टेशन पर व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही। आरपीएफ व जीआरपी से सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित सिविल लाइंस चौराहे का निरीक्षण किया। जानने का प्रयास किया कि वजह से हाईवे पर जाम लग रहा है। अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed