फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains Delayed; Many Candidates Miss Lekhpal Recruitment Exam

Lucknow News: लेट हुईं ट्रेने, कई अभ्यर्थियों की लेखपाल भर्ती परीक्षा छूटी

Fri, 22 May 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Trains Delayed; Many Candidates Miss Lekhpal Recruitment Exam
लखनऊ। ट्रेनों के लेट होने के कारण बृहस्पतिवार को कई अभ्यर्थियों की लेखपाल भर्ती परीक्षा छूट गई। भर्ती परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन तीन घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची, जिससे अभ्यर्थियों को भारी नुकसान हुआ। रेलवे ने इस देरी के लिए अपरिहार्य परिचालन बाधाओं और यातायात की भीड़ को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी बलराम यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में उनकी लेखपाल भर्ती परीक्षा थी। रेलवे ने लेखपाल परीक्षा के लिए एक स्पेशल ट्रेन (05001) चलाई थी। इसे बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन यह तीन घंटे लेट हो गई। इस कारण परीक्षा छूट गई। उन्होंने रेलवे में इसकी शिकायत दर्ज कर कराई। वहीं अवध आसाम एक्सप्रेस से गोरखपुर से लखनऊ आ रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा भी ट्रेन लेट होने के कारण छूट गई। ट्रेन 01080 गोरखपुर-मुंबई स्पेशल भी 16 घंटे की देरी से आई। रेलवे ने इस मामले पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अपरिहार्य परिचालन बाधाओं और यातायात की भीड़ के कारण यह देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed