कोहरे के कारण साढे़ चार घंटे देरी से चली गोमती एक्सप्रेस, शताब्दी समेत कई ट्रेनें हुईं लेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते ट्रेनों की लेट-लतीफी शुरू हो गई है। शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस जहां 4.30 घंटे की देरी से रवाना हुई, वहीं शताब्दी एक्सप्रेस, गोरखधाम, कैफियत सहित कई गाड़ियां भी देरी की शिकार हो गईं। इससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
चारबाग से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सुबह 4.30 घंटे की देरी से छूटी। ट्रेन गत शुक्रवार रात करीब दो घंटे की देरी से पहुंची थी, जिसकी वजह से ट्रेन के मेंटेनेंस में वक्त लग गया और शनिवार सुबह ट्रेन देरी से रवाना हुई। दूसरी ओर लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार को 40 मिनट की देरी से रवाना हुई।
नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार को दो घंटे की देरी से पहुंची थी, जिससे साफ-सफाई में वक्त लग गया और जंक्शन से रवाना होने में ट्रेन लेट हो गई। इसी क्रम में हिसार से चारबाग पहुंचने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 10.30 घंटे, कैफियत एक्सप्रेस आठ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट हुई।
खाली सीटों संग रवाना हुई स्पेशल ट्रेन
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ-आनंदविहार विंटर स्पेशल ट्रेन की पहली यात्रा ही खाली सीटों के साथ हुई। शहर में इंटरनेट बंद होने की वजह से ट्रेन में सीटों की बुकिंग नहीं हो पाई और सीटें खाली रह गईं।
दरअसल, कोहरे में दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे की ओर से इस ट्रेन को चलाया जा रहा है, लेकिन ट्रेन के अधिकांश कोचों में सीटें खाली रह गईं। ट्रेन में जनरल की आठ, स्लीपर की आठ, थर्ड एसी की तीन बोगियां लगाई गई हैं।