पहले दिन132 गैरहाजिर, दर्ज होगी FIR
मतदान कर्मियों व पीठासीन अधिकारियों को मतदान बूथों पर ध्यान रखी जाने
गोमती नगर स्थित सीएमएस सभागार में संचालित प्रशिक्षण के दौरान पहले दिन ही दोनों पालियों को मिलाकर 132 कर्मचारी प्रशिक्षण ड्यूटी से बिना जानकारी गैरहाजिर मिले।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने प्रशिक्षण से गायब रहने वाले चिह्नित कर्मियों के खिलाफ चुनाव कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
दो पालियों में
हुए प्रशिक्षण के पहले दिन पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को
ईवीएम (इलेक्ट्रनिक वोटिंग मशीन) के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया
गया।
इसमें मुख्य तौर पर ईवीएम को सील करना, खोलना, मतदान का टोटल करना,
मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व माकपोल सहित ईवीएम से जुड़ी अन्य सभी
जिज्ञासाओं का समाधान किया गया है।
इस मौके पर उपस्थित जिला निर्वाचन
अधिकारी व डीएम राजशेखर ने कहा कि ईवीएम में मतदान से पूर्व मॉकपोल करना
आवश्यक है, उसके बाद ही वास्तविक मतदान आरम्भ होगा।
कर्मियों को नोटा के
बारे में भी बताया गया। वोटर स्लिप जारी करने वाली मशीन वीवी पैट के बारे
में भी बताया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को
अलग-अलग मशीनें उपलब्ध कराके प्रशिक्षण दिया गया।
आयोग के नामित प्रेक्षक
जयसिंह ने भी प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर संचालित कार्यों का जायजा लेते
हुए सभी पीठासीन अधिकारियों से कहा कि वह ईवीएम मशीन के संचालन के संबंध
में हर छोटी बड़ी जानकारी अवश्य जुटा ले।
एडीएम प्रशासन राजेश कुमार पांडेय
ने ईवीएम में बैट्री लगाने व निकालने के साथ ही ईवीएम के सेट बटन, क्लीयर
बटन, बैलेट बटन, टोटल बटन एवं क्लोज बटन के बारे में जानकारी दी।