फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trained workers under kaushal vikas mission will get tablets in Uttar Pradesh.

यूपी: कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित कर्मियों को टैबलेट देगी सरकार, पंजीकृत वर्कर्स को मिलेगा लाभ

Sun, 12 Sep 2021 03:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Sep 2021 03:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवा मित्र पर प्रशिक्षित कर्मचारियों को टैबलेट का वितरण करेंगे। श्रम विभाग ने कोरोना काल में जिन स्किल्ड वर्कर्स की मैपिंग की थी, उन्हें इस योजना से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
trained workers under kaushal vikas mission will get tablets in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, सफाई, रंगाई-पुताई, प्लंबर आदि सेवाएं देने वालों को यूपी सरकार टैबलेट मुहैया कराएगी। इनका वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। लगभग एक लाख स्किल्ड वर्कर्स को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


श्रम विभाग ने कोरोना काल में जिन स्किल्ड वर्कर्स की मैपिंग की थी, उन्हें इस योजना से जोड़ा गया है। वहीं, 25 जिलों में सेवा मित्र का ट्रायल चल रहा है। इसके लिए 50 सीटर कॉल सेंटर तैयार किया गया है। यहां से स्किल्ड वर्कर्स की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन के निदेशक कुनाल सिल्कू ने शनिवार को बताया कि सरकार ने स्किल्ड वर्कर्स को रोजगार मुहैया कराने के लिए सेवा योजना सेवा मित्र पोर्टल शुरू किया था। इसमें पंजीकरण के बाद रोजगार मुहैया कराने की व्यवस्था की गई। अब इस सुविधा को और आधुनिक बनाने के लिए पंजीकृत वर्कर्स को टैबलेट मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में वेब पोर्टल www.sewamitra.up.gov.in, मोबाइल एप और कॉल सेंटर 155330 के माध्यम से इन लोगों के रोजाना की छोटी-मोटी दिक्कतों को दूर करने में मदद की तैयारी की जा रही है। निदेशक ने बताया कि मिशन इन वर्कर्स को विभिन्न व्यवसायों में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक मशीनों का प्रशिक्षण भी दे रहा है। ऑनलाइन सर्विस बुक करते ही उससे संबंधित कर्मी या सर्विस प्रोवाइडर और उसके शुल्क की जानकारी मिल जाएगी।

इन जिलों में चल रहा ट्रायल

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मीरजापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed