फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train tatkal ticket is more costly than flight.

फ्लाइट से भी महंगा ट्रेन का तत्काल टिकट

Sun, 05 Oct 2014 04:42 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
train tatkal ticket is more costly than flight.

रेलवे की ‘प्रीमियम तत्काल’ टिकट बुकिंग की नई व्यवस्था से लखनऊ से दिल्ली तक ट्रेन का सफर फ्लाइट से भी महंगा साबित होगा। यात्रियों को तत्काल किराए का तीन गुना तक किराया चुकाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


यानी जैसे-जैसे तत्काल की सीट कम होगी वैसे-वैसे किराए में बढ़ोतरी होती जाएगी। डायनमिक किराया बढ़ने से एसी थर्ड का लखनऊ से दिल्ली का किराया दो से तीन हजार रुपये तक हो सकता है। जबकि लखनऊ से दिल्ली तक फ्लाइट का  साधारण किराया भी 2000 से 2500 रुपये तक है।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों ने बताया कि एसी थर्ड का तत्काल किराया 805 रुपये है जिसको बुक कराने पर तत्काल शुल्क 200 से 300 रुपये देना पड़ता है। इसी प्रकार साधारण क्लास में स्लीपर का साधारण किराया 315 रुपये एवं एसी टू का साधारण किराया 1137 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लीपर में तत्काल शुल्क 50 से 150 रुपये और एसी टू में तत्काल शुल्क 500 रुपये तक चुकाना पड़ता है। उत्तर रेलवे ने चुनिंदा ट्रेनों वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्रीमियम तत्काल सेवा की जो एक अक्तूबर से लागू भी हो गई है।

केवल ऑनलाइन होगी बुकिंग

train tatkal ticket is more costly than flight.

सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को स्लीपर का ‘प्रीमियम तत्काल’ टिकट बुकिंग का किराया 1000 से 1200 रुपये तक चुकाना पड़ सकता है। इसी प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे की लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में भी ‘प्रीमियम तत्काल’ टिकट बुकिंग शुरू हुई है।

साधारण स्लीपर कोच में लखनऊ से मुंबई का साधारण किराया 605 रुपये है। इसी स्लीपर का तत्काल किराया 750 रुपये है जो नई व्यवस्था में बढ़कर 1500 से 2200 हो सकता है। इससे यात्रियों की जेब कटेगी।

गौरतलब है कि रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते है एक अक्तूबर से 80 ट्रेनों में उपलब्ध तत्काल कोटे की आधी सीटों को अधिक दाम पर बेचने का काम शुरू कर दिया है। ‘प्रीमियम तत्काल’ कोटे के इन टिकटों की बुकिंग केवल ऑनलाइन होगी और इनके दाम सामान्य तत्काल की तुलना में 20-20 फीसदी के हिसाब से बढ़ते जाएंगे।

लखनऊ से प्रमुख शहरों का किराया
कहा तक--साधारण किराया--प्रीमियम तत्काल संभावित किराया
नई दिल्ली--315 स्लीपर--1000-1200
नई दिल्ली--805 एसी थर्ड--2000-3000
नई दिल्ली--1137 एसी सेकंड--2800-4000
मुंबई--605 स्लीपर--1500-2200

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed