{"_id":"614846076b27f11c2b328b87","slug":"train-passed-over-a-mother-and-son-in-charbagh-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बच्चे संग प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच गिरी महिला, ऊपर से गुजर गईं चार बोगियां, आरपीएफ जवान ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : बच्चे संग प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच गिरी महिला, ऊपर से गुजर गईं चार बोगियां, आरपीएफ जवान ने बचाई जान
Mon, 20 Sep 2021 09:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:34 PM IST
सार
चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पैर फिसल जाने पर एक महिला अपने बच्चे सहित पटरी पर गिर पड़ी। हालांकि, वह पटरी के बीच में चली गई जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
हादसे के वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारबाग स्टेशन पर रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब गरीब रथ एक्सप्रेस से उतरते वक्त पैर फिसलने से एक महिला बच्चे के साथ प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच गिर गई। इसी बीच ट्रेन भी चल पड़ी। यह देख आरपीएफ जवान बीरेंद्र कुमार यादव ने दौड़ लगा दी और चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। तब तक चार बोगियां महिला व उसके बच्चे के बगल से गुजर चुकी थीं।
विज्ञापन
आरपीएफ के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक पर गोंडा के बरगदीयनपुरा की पिंकी बेटे लकी के साथ खड़ी थी। उसे (02231) चंडीगढ़ एक्सप्रेस से सफर करना था। उस वक्त प्लेटफॉर्म पर सहरसा-अमृतसर गरीब रथ खड़ी थी। इसी दौरान लकी को पेशाब लग गई तो पिंकी उसे लेकर चंडीगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ गई। उतरते वक्त ट्रेन चल पड़ी। ऐसे में संतुलन बिगड़ने से पिंकी का पैर फिसल गया और वह बच्चे के साथ ट्रैक व प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ी। यह देख स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
इसी बीच आरपीएफ जवान बीरेंद्र ने दौड़कर चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के रुकते ही उसने कोच के नीचे से दोनों को निकाला। तब तक पिंकी बच्चे को छाती से लगा लेटी हुई थी। दोनों को सकुशल निकालने पर सभी ने आरपीएफ जवान की सराहना की। सोशल मीडिया पर सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने पर भी आरपीएफ जवान की तारीफ हुई। बता दें कि इससे पूर्व महिला आरपीएफ जवान ने एक यात्री की जान बचाई थी।
विज्ञापन
जवान को किया जा सकता है सम्मानित
तत्परता व साहस के लिए आरपीएफ जवान बीरेंद्र कुमार यादव को सम्मानित किया जा सकता है। पिछली बार जिस महिला आरपीएफ जवान ने यात्री की जान बचाई थी, उसे सम्मानित किया गया था। अब बीरेंद्र का नाम जीएम अवॉर्ड के लिए भेजे जाने पर मंथन हो रहा है।