{"_id":"5fa5aebc8ebc3e9bc73451bc","slug":"train-for-bagaha-on-10-lko-city-news-lko548990169","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को राहत, बगहा के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, अभी निरस्त रहेंगी ये गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को राहत, बगहा के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, अभी निरस्त रहेंगी ये गाड़ियां
Sat, 07 Nov 2020 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली व छठ पूजा पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे लखनऊ से बिहार के बगहा व सीतामढ़ी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। इसमें बताया गया कि 05072 लखनऊ जंक्शन बगहा पूजा स्पेशल ट्रेन शनिवार शाम 6:45 बजे चलकर शाम 7.20 बजे बादशाहनगर से होते हुए गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और कप्तानगंज के रास्ते रात 3:30 बजे बगहा पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में सेकेंड क्लास की 11, स्लीपर की आठ व एसी की दो बोगियां रहेंगी। वहीं, 04202 स्पेशल 10 नवंबर को लखनऊ से रात 9 बजे रवाना होकर अगली सुबह नौ बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होकर सीतामढ़ी जाएगी। ट्रेन में एसी के साथ स्लीपर, सेकेंड सीटिंग क्लास भी होगा।
विज्ञापन
इसी क्रम में 04450 स्पेशल आनंदविहार से रात 11:45 बजे चलकर 11 नवंबर की सुबह 6:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से चलकर शाम 6:45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
रेलवे की और से हरिद्वार से सहरसा के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी 04304 स्पेशल 10 नवंबर की रात 8:15 बजे हरिद्वार से चलकर लखनऊ होते हुए अगली रात 10 बजे सहरसा पहुंचेगी। एसी एयर सेकेंड सीटिंग क्लास की बोगी भी होंगी। ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर, पटना, बरौनी और खगड़िया स्टेशनों पर ठहरेगी।
किसान आंदोलन के चलते निरस्त रहेंगी ट्रेनें
किसान बिल को लेकर पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें अभी कुछ और दिन निरस्त रहेंगी। लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल शनिवार तथा चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल ट्रेन शनिवार और रविवार को, जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शनिवार को, हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरी स्पेशल ट्रेन शनिवार और जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरी स्पेशल ट्रेन रविवार व सोमवार को निरस्त रहेगी। धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली किसान स्पेशल ट्रेन अंबाला तक जाएगी।