फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train derailment near unnao

पटरी से उतरी मालगाड़ी, संचालन बाधित

Tue, 27 Oct 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
train derailment near unnao
क्रेन भेजकर मालगाड़ी को वापस पटरी पर लाया गया
विज्ञापन

मौसम बदलते ही रेल की पटरियों में समस्याएं बढ़ने लगी हैं। रविवार सुबह कानपुर से लखनऊ आ रही एक मालगाड़ी उन्नाव के पास पटरी से उतर गई। आनन फानन लखनऊ से क्रेन भेजकर उसे वापस पटरी पर लाया गया। इस दौरान दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। कानपुर से लखनऊ आ रही मालगाड़ी पटरियों की खराबी की वजह से डिरेल हो गई। उसके कई पहिए पटरी से उतरने की सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मामला रविवार सुबह नौ बजे का है। लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद चारबाग रेलवे स्टेशन से घटना स्थल पर दो क्रेन भेजकर मालगाड़ी को वापस पटरी पर लाया गया और रूट क्लीयर किया गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों ने दो घंटे में रूट क्लीयर कर दिया। इस दौरान कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed