फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train derailed near Kanpur.

लखनऊ-कानपुर ट्रैक पर पलटी मालगाड़ी, सात ट्रेनें निरस्त

Fri, 13 Jan 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
train derailed near Kanpur.
शुक्लागंज में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला

कानपुर ब्रिज व मगरवारा के बीच कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे दर्जनों ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। एक ओर कानपुर-लखनऊ के बीच कानपुर इंटरसिटी सहित सात मेमू ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया, वहीं शुक्रवार को आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा कैफियत, वैशाली व गोरखधाम एक्सप्रेस बदले हुए रूट से लखनऊ पहुंची। साबरमती, बरौनी-ग्वालियर मेल व बिहार संपर्क क्रांति लखनऊ की जगह इलाहाबाद के रास्ते रवाना की गईं।
विज्ञापन


कानपुर से गुरुवार शाम 5.31 बजे रवाना हुई एनजीसी (न्यू गुवाहाटी) मालगाड़ी की करीब 12 बोगियां कानपुर ब्रिज व मगरवारा के बीच डाउन लाइन पर पटरी से उतर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एके लाहोटी आला अफसरों के साथ मौके पर रवाना हो गए। उधर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन सहित टेकभनीशियनों की टीम भी पहुंची। देर रात तक ट्रैक को दुरुस्त करने की मशक्कत चलती रही। जिससे कानपुर से लखनऊ आने वाली दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हुईं।

ये गाड़ियां भी हुईं देरी का शिकार

train derailed near Kanpur.

वहीं चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन से कानपुर की ओर जाने वाली गाड़ियां भी देरी का शिकार हुईं।

वहीं, सीनियर डीओएम अजीत सिन्हा ने बताया कि लखनऊ कानपुर रेलखंड की अपलाइन को रात आठ बजे खोल दिया गया, जबकि डाउन लाइन पर रिस्टोरेशन का काम देर रात तक चलता रहा, जिससे ट्रेनें प्रभावित रहीं।

इलाहाबाद-मुगलसराय से रवाना हुई अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस को कानपुर से इलाहाबाद व मुगलसराय के रास्ते रवाना किया गया। वहीं, ट्रेन संख्या 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस को कानपुर से इलाहाबाद, प्रयाग, वाराणसी के रास्ते गोरखपुर तक ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed