फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train compartment derailed in Gorakhpur.

पटरी से उतरे ट्रेन के दो डिब्बे, 9 घंटे बाद ट्रैक बहाल

Sat, 02 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसकनवा/गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, मसकनवा/गोंडा Updated Sat, 02 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
Train compartment derailed in Gorakhpur.

गोरखपुर से गोंडा आ रही खाली मालगाड़ी के दो डिब्बे शनिवार तड़के 3.30 बजे स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन पर ट्रैक से उतर गए। इससे 9 घंटे तक गोरखपुर से गोंडा के रास्ते लखनऊ जाने वाली ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बाधित रहा।

विज्ञापन


डीआरएम अनूप कुमार ने प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए सिग्नल व ऑपरेटिंग विभाग के चार लोगों को निलंबित कर दिया है। हादसे की जांच के लिए वरिष्ठ मंडल संरक्षा प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल सिग्नल व दूरसंचार की तीन सदस्यीय टीम का गठन कर डीआरएम ने तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


लूप लाइन पर आगे बढ़ते ही धंस गई इंटरलॉकिंग
मालगाड़ी को छपिया रेलवे स्टेशन से लूप लाइन पर खड़े होने का सिग्नल मिला। पर लूप लाइन पर आगे बढ़ते ही ट्रैक की इंटरलॉकिंग धंस गई। इससे दो डिब्बे पटरी से उतर गए और उनका चक्का अलग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर गिरी गाज:  छपिया रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ज्ञान सिंह, सिग्नल इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, इलेक्ट्रिक सिग्नल का मेंटीनेंस करने वाले मनमोहन सिंह व पवन भट्ट को निलंबित किया गया है।

साढ़े पांच घंटे बाद शुरू हुआ ट्रैक बहाल करने का काम

Train compartment derailed in Gorakhpur.

सुबह 9 बजे डीआरएम अनूप कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद उतरे डिब्बों को हटवाने का का काम शुरू हुआ। दोपहर साढ़े 12 बजे अप ट्रैक पर आवागमन बहाल हो सका। हालांकि इस बीच गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली कुछ ट्रेनों को डाउन ट्रैक से पास कराया गया।

ट्रेनें हुईं लेट

गोरखपुर से गोंडा व अयोध्या जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। वहीं गोरखपुर-अहमदाबाद ट्रेन सात घंटे, बरौनी-ग्वालियर 6.40 घंटे, इंटरसिटी साढ़े 6 घंटे, गोरखपुर-सिकंदराबाद 6 घंटे, बरौनी-लखनऊ साढ़े 6 घंटे, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल साढ़े 4 घंटे देर से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची।

11 घंटे बाद लखनऊ जाने के लिए मिली ट्रेन

रेल यातायात 9 घंटे बाद भले ही बहाल हो गया हो, लेकिन गोंडा से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को 11 घंटे तक परेशान होना पड़ा। उन्हें गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए पहली ट्रेन शनिवार दोपहर ढाई बजे मिली। जबकि सुबह साढ़े 5 बजे से 11 बजे के बीच में आधा दर्जन ट्रेनें गोरखपुर से गोंडा होते हुए लखनऊ के लिए जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed