{"_id":"689ab6ffc7937127f70c3d4d","slug":"train-coming-from-pilibhit-to-lucknow-was-pelted-with-stones-in-ataria-orders-of-investigation-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत से लखनऊ आ रही ट्रेन पर अटरिया में पथराव, बन गया दहशत का माहौल; जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत से लखनऊ आ रही ट्रेन पर अटरिया में पथराव, बन गया दहशत का माहौल; जांच के आदेश
Tue, 12 Aug 2025 09:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:07 AM IST
सार
पीलीभीत से लखनऊ आ रही ट्रेन पर अटरिया में पथराव किया गया। इससे लेटे हुए यात्री उठकर बैठ गए। कुछ देर के लिए बोगियों में दहशत का माहौल बन गया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में पथराव के बाद टूटा बोगी का कांच
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लखनऊ आ रही पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी पर रविवार रात अटरिया स्टेशन के पास पथराव कर दिया गया। इससे बोगी का शीशा चटक गया। दहशत में आए यात्रियों ने डीआरएम से शिकायत की। आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन (15010) पीलीभीत-गोरखपुर वाया लखनऊ जंक्शन पीलीभीत से शाम 4.05 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन रात 9:55 बजे तथा गोरखपुर सुबह सात बजे पहुंचती है। रविवार रात करीब आठ बजे ट्रेन अटरिया स्टेशन के पास पहुंची तो उस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
थर्ड एसी की बोगी बी-9 की सीट 47, 48 पर परिजनों के साथ यात्रा कर रहे सुधांशु ने बताया कि पथराव से बोगी का शीशा चटक गया। इससे लेटे हुए यात्री उठ खड़े हुए। दहशत का माहौल सा बन गया। सुधांशु ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल से शिकायत की। इसके बाद आरपीएफ को जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन