फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train cancelled due to flooding and rain

बारिश और बाढ़ के चलते कई रूट बाधित, ये ट्रेन हो गई निरस्त

Mon, 14 Aug 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Aug 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
Train cancelled due to flooding and rain
train death - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल, बिहार आसाम में बाढ़ और तेज बारिश की वजह से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। ट्रेनों के निरस्त किए जाने से यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए नई ट्रेनों के संचालन का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


बारिश के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का संचालन का रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है।

सीपीआरओ के मुताबिक गाड़ी संख्या 12505 गुवाहटी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 14055 डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रहमपुत्र मेल, 15655 कामाख्या कटरा एक्सप्रेस का संचालन 13 अगस्त से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 अगस्त से निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा संचालन

बाढ़ की वजह से रेलवे प्रशासन ने जहां कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया है, वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन का भी निर्णय लिया है। 12506 आनंद विहार-गुवाहटी एक्सप्रेस और 15484 दिल्ली-अलीपुर महानंदा एक्सप्रेस जंक्शन 15 अगस्त से और 14056 दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रहमपुत्र मेल व 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का 16 अगस्त से संचालन होगा।

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वली 12558 सप्त क्रांति अब हाजीपुर होकर जाएगी वापसी में 12557 मुजफ्फरनगर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस हाजीपुर स्टेशन होकर रवाना होगी। वहीं दिल्ली से रक्सौल जाने वाली 15274 दिल्ली-रक्सौल सत्यगढ़ एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर होकर रक्सौल पहुंचेगी। 15211 डिब्रूगढ़-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रूट से होकर रवाना होगी। इसके अलावा 15212 अमृतसर से दरभंगा जाने वाले जननायक एक्सप्रेस गोरखपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते रवाना होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed