फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tragic accident in Rae Bareli: Direct collision between Bolero and pickup

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और पिकअप में हुई सीधी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

Sun, 29 Oct 2023 10:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Oct 2023 10:53 AM IST
सार

इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सभी को सीएचसी ले गई।

विज्ञापन
Tragic accident in Rae Bareli: Direct collision between Bolero and pickup
रायबरेली में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली जिले में नसीराबाद में सलोन - जायस मार्ग पर टेढ़वा पुल के पास रविवार की सुबह छह बजे बेकाबू बोलेरो टेढ़वा पुल से नीचे गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र में सलोन -जायस मार्ग पर टेढ़वा पुल के पास जायस की ओर से आ रही पिकप व सलोन की ओर से फैजाबाद जा रही बोलेरो अचानक आमने-सामने आने से अनियंत्रित हो गई, जिसमें बोलेरो बेकाबू होकर टेढ़वा पुल के नीचे चली गई और पलट गई। पिकअप सड़क पर ही पड़ गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राम लखन पटेल मौके पर पहुंचे और सभी बोलेरो सवार घायलों को बाहर निकलवाकर सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डाक्टर आशीष कुमार ने संजीव शुक्ला 45 वर्ष, विकास चंद्रा 43 वर्ष निवासी हटका उमरन ऊंचाहार को मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार तिवारी, सुधीर कुमार, संदीप तिवारी व शनि शुक्ला के सिर पर गंभीर चोट होने से प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ये सभी एलआईसी एजेंट है और ऊंचाहार से फैजाबाद मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पिकअप पर सब्जी लदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed