फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trafic diversions in city today

शहर में मिल सकता है कई जगह जाम, पढ़िए ये खबर

Tue, 13 Aug 2013 10:05 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 10:05 AM IST
विज्ञापन
trafic diversions in city today

स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन पर ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन


एएसपी ट्रैफिक सभाजीत ने बताया कि फुल ड्रेस रिहर्सल मंगलवार सुबह छह बजे से शुरू होगा। इस दौरान हजरतगंज से रॉयल होटल तक विधान भवन के सामने से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन


इधर से जाएं
चारबाग से हजरतगंज की तरफ आने वाले भारी वाहन केकेसी तिराहे से लोको चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। चारबाग व गुरु गोविंद सिंह मार्ग से हजरतगंज जाने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग या सदर की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद रोड से निशातगंज होकर आने वाला यातायात संकल्प वाटिका से बैकुंठधाम, पीएनटी, गोमती सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग, लालबत्ती, कटाई पुल होकर गंतव्य को जा सकेगा।

निशातगंज की तरफ से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग चौराहा से शाहनजफ तिराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे। चिरैयाझील या शाहनजफ तिराहे से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से राणा प्रताप मार्ग, पीएनटी होकर जाएंगे।

वीआईपी रोड, सुल्तानपुर रोड से आने वाला यातायात कटाई पुल, लालबत्ती, बंदरिया बाग से गोल्फ क्लब, गांधी सेतु होकर जाएंगे।

स्वाधीनता दिवस के मार्च पास्ट पर डायवर्जन
इसी तरह स्वाधीनता दिवस के दिन मार्च पास्ट अपराह्न 3 बजे कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन से शुरू होकर गोलागंज से कैसरबाग बस स्टैंड, बारादरी, परिवर्तन चौक से सीडीआरआई के सामने से शहीद स्मारक तक जाएगा।

इसमें पीएसी, एनसीसी, होमगार्ड, स्कूली बच्चे, बैंड, नागरिक सुरक्षा संगठन सदस्य, फायर ब्रिगेड व माउंटेड पुलिस आदि शामिल होंगे। इस दौरान दोपहर 2:30 बजे से विभिन्न मार्गों पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इधर से न जाएं
सिटी स्टेशन से गोलागंज चौराहा होते हुए बलरामपुर ढाल की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा। यह यातायात नक्षत्र शाला से डालीगंज पुल होकर गंतव्य को जाएगा।

रेजीडेंसी तिराहे से शहीद स्मारक की तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। यह यातायात बलरामपुर ढाल चौराहे से चकबस्त चौराहा होते हुए गुजरेगा।

अमीनाबाद से गुईन रोड होते हुए कैसरबाग बस स्टेशन रोड पर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह ट्रैफिक नजीराबाद से अमीनाबाद होकर गंतव्य को जा सकेगा। टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से चकबस्त चौराहा होते हुए कैसरबाग बस स्टेशन की तरफ वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। यह ट्रैफिक बारादरी या बलरामपुर ढाल से गुजरेगा।

कैंट रोड, बीएन रोड, लाटूश रोड से आने वाले वाहन कैसरबाग अशोक लाट चौराहा से बस स्टेशन की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह यातायात नजीराबाद रोड, लाटूश रोड, नूर मंजिल, रॉयल होटल चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।

आईटी चौराहे से आने वाले वाहन सुभाष चौक, परिवर्तन चौक चौराहा से कैसरबाग चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह यातायात स्टेडियम तिराहे से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।


कलेक्ट्रेट की ओर से टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए सीडीआरआई तिराहे पर वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। यह ट्रैफिक मकबरा रोड कैसरबाग होकर गुजरेगा। डालीगंज पुल से शहीद स्मारक तिराहा होकर सीडीआरआई की तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। यह वाहन शहीद स्मारक तिराहे से कैसरबाग बस स्टैंड होकर गुजरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed